गुजरात के गिरनार पहाड़ी की सीढ़ियों पर चढ़ते समय 12 साल के एक बच्चे को शेर उठा ले गया. शनिवार, 11 जुलाई को बच्चा अपने परिवार के साथ गिरनार पहाड़ी की सीढ़ियां चढ़ रहा था. इसी समय शेर ने उस पर हमला कर दिया. हमले में उसकी मौत हो गई. जंगल में अलग-अलग जगहों से उसके शव के टुकड़े, जूते और कपड़े मिले हैं. जूनागढ़ में मौजूद इस प्रसिद्ध तीर्थस्थल पर पिछले 46 दिनों के भीतर शेर के हमले की ये 9वीं घटना है.
गिरनार की पहाड़ी चढ़ रहे थे, परिवार के सामने 12 साल के बच्चे को शेर घसीट ले गया, फिर...
गुजरात के जूनागढ़ स्थित गिरनार पहाड़ी पर परिवार के साथ चढ़ाई कर रहे 12 साल के मयूर सिंह को शेर जंगल में घसीट ले गया. बाद में जंगल से उसके शरीर के टुकड़े, कपड़े और जूते बरामद किए गए.


वन विभाग के अधिकारियों ने बताया कि राज्य सरकार की पॉलिसी के मुताबिक, जंगली जानवर के हमले में मारे गए बच्चे के परिवार को 10 लाख रुपये का मुआवजा दिया जाएगा.
इंडिया टुडे की रिपोर्ट के मुताबिक, पीड़ित बच्चे की पहचान खेड़ा जिले के मोदज गांव के रहने वाले मयूर सिंह के रूप में हुई है. वह अपने परिवार के साथ गिरनार पहाड़ी आए थे. गिरनार पहाड़ी गुजरात के जूनागढ़ में है. इस प्राचीन और पवित्र धार्मिक स्थल पर बड़ी संख्या में श्रद्धालु आते रहते हैं. यहां तकरीबन 10 हजार से ज्यादा सीढ़ियों की कठिन चढ़ाई होती है. शिखर पर गुरु दत्तात्रेय की पादुकाएं रखी हैं.
ये भी पढ़ेंः होर्मुज में ओमान के पास जहाज पर हमला, 11 भारतीयों में एक लापता
क्या हुआ था?अधिकारियों ने बताया कि मयूर सिंह अपने परिवार के साथ पहाड़ी की सीढ़ियां चढ़ रहे थे. सुबह पौने 6 बजे चढ़ाई शुरू करने के बाद वह अपने चाचा के साथ करीब 50 सीढ़ियां चढ़े होंगे कि पास के जंगल से एक शेर निकला और उन पर हमला कर दिया. कोई कुछ कर पाता, इससे पहले ही शेर बच्चे को घसीटकर जंगल में ले गया. मौके पर मौजूद लोगों ने तत्काल वन विभाग के अधिकारियों को इसकी सूचना दी लेकिन तब तक काफी देर हो गई थी.
वन कर्मचारी, पुलिस और अन्य रेस्क्यू टीमों ने बच्चे की तलाश शुरू की. कुछ देर बाद उन्हें जंगल में से बच्चे के कपड़े, जूते और शरीर के कुछ हिस्से मिले. जंगल के तीन शेरों पर शक था कि हमला उन्हीं ने किया होगा. तीनों को बेहोश करके मेडिकल टेस्ट के लिए सक्करबाग चिड़ियाघर भेजा गया. वहां उनकी जांच की गई तो पता चला कि एक शेर की उल्टी में इंसानी अवशेष मिले हैं. यानी मयूर सिंह पर हमला उसी शेर ने किया है.
अफसरों ने बताया कि जंगली जानवरों के हमलों से होने वाली मौतों के लिए राज्य सरकार की नीति के मुताबिक पीड़ित परिवार को मुआवजे के रूप में 10 लाख रुपये मिलेंगे.
वीडियो: अजय देवगन स्टारर 'धमाल 4' हुई रिलीज, लोगों ने क्या कहा?












