The Lallantop

'हमें पता है खामेनेई कहां है, लेकिन अभी नहीं मारेंगे', ईरान को ट्रंप की खुली धमकी

डॉनल्ड ट्रंप ने ईरान के सुप्रीम लीडर अयातुल्लाह खामेनेई के लिए कहा कि अमेरिका को पता है कि वह कहां छिपे हैं. लेकिन उनका सब्र खत्म हो रहा है.

Advertisement
post-main-image
डॉनल्ड ट्रंप ने ईरान के सुप्रीम लीडर अयातुल्ला अली खामेनेई को सरेंडर करने की चेतावनी दी है. (तस्वीर-इंडिया टुडे)

अमेरिकी राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रंप ने ईरान के सुप्रीम लीडर अयातुल्ला अली खामेनेई को 'सरेंडर' करने की चेतावनी दी है. उन्होंने कहा है कि अमेरिका को पता है कि खामेनेई कहां छिपे हैं. ट्रंप ने आगे कहा कि उनका पेशंस खत्म होता जा रहा है.

Add Lallantop as a Trusted Sourcegoogle-icon
Advertisement

मंगलवार, 17 जून को डॉनल्ड ट्रंप ने X पर पोस्ट करते हुए लिखा, 

“हमें अच्छी तरह पता है कि तथाकथित 'सुप्रीम लीडर' कहां छिपे हुए हैं. वह एक आसान निशाना हैं. फिलहाल वहां सुरक्षित हैं. उन पर अभी हमला नहीं करेंगे. फिलहाल उनको नहीं मारेंगे. लेकिन हम यह भी नहीं चाहते कि आम नागरिकों या अमेरिकी सैनिकों पर मिसाइलें दागी जाएं. हमारा सब्र अब खत्म होता जा रहा है. बिना शर्त समर्पण करें.”

Advertisement

अमेरिकी राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रंप ने एक अन्य पोस्ट में दावा किया कि ईरान के एयरस्पेस पर अब अमेरिका का पूरा नियंत्रण है. उन्होंने कहा कि ईरान के पास अच्छे हथियार और स्काई ट्रैकर थे, लेकिन अमेरिका से बेहतर नहीं. ईरान के सामानों की तुलना अमेरिका में निर्मित सामान से नहीं की जा सकती.

अमेरिकी राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रंप का बयान ऐसे समय आया है जब ईरान और इजरायल के बीच संघर्ष थमने का नाम नहीं ले रहा है. आजतक की रिपोर्ट के मुताबिक इस सैन्य संघर्ष में ईरान में अब तक 200 से अधिक लोगों की जान जा चुकी है. कई इमारतें जमींदोज हो चुकी हैं. वहीं वैश्विक तेल बाजार में उथल-पुथल मची है. इजरायल में भी अब तक 24 लोगों की मौत हो चुकी है.

Advertisement

ईरान और इजरायल (Iran-Israel War) के बढ़ते सैन्य तनाव के बीच भारत सरकार ने अपने नागरिकों को सुरक्षित निकालने की तैयारियां शुरू कर दी हैं. तेहरान स्थित भारतीय दूतावास ने ईरान में रह रहे सभी भारतीयों से तत्काल संपर्क करने और अपनी लोकेशन व कॉन्टैक्ट जानकारी साझा करने की अपील की है.

दूतावास की ओर से जारी सलाह में कहा गया है कि सभी भारतीय नागरिक और भारतीय मूल के लोग जो तेहरान या अन्य संवेदनशील क्षेत्रों में रह रहे हैं, वे निकटतम भारतीय मिशन या दूतावास से तुरंत संपर्क करें. भारतीय दूतावास ने संपर्क के लिए तीन हेल्पलाइन नंबर भी जारी किए हैं. ये नंबर हैं - +989010144557; +989128109115; +989128109109.

वीडियो: दुनियादारी: डॉनल्ड ट्रंप के गाजा प्लान का क्या होगा? अब किसे बाहर निकालने पर तुले?

Advertisement