उत्तराखंड के ऊधम सिंह नजर जिले के काशीपुर सरकारी अस्पताल का एक वीडियो वायरल है. डॉक्टर मोमबत्ती के सहारे काम करते नजर आ रहे हैं. इस वीडियो ने जिले के स्वास्थ्य विभाग की पोल खोलकर रख दी. अस्पताल में मोमबत्ती की रोशनी में डॉक्टर काम करने के मामले ने तूल पकड़ा, तो स्वास्थ्य महकमा सफाई देने उतर पड़ा.
सरकारी अस्पताल की बिजली गई तो मोमबत्ती ने OPD 'संभाला', वीडियो वायरल
उत्तराखंड के एक सरकारी अस्पताल का वीडियो वायरल है. वीडियो में डॉक्टर मोमबत्ती की रोशनी में काम करते नजर आ रहे हैं. मामला उधम सिंह नगर जिले के काशीपुर स्थित एलडी भट्ट चिकित्सालय का है.

ये पूरा मामला उधम सिंह नगर के काशीपुर स्थित एल डी भट्ट चिकित्सालय का है. यहां अस्पताल में बिजली की सुविधा उपलब्ध तो है, लेकिन वायरल वीडियो में दिखा कि तब बिजली नहीं थी. अस्पताल में जनरेटर की सुविधा को लेकर भी सवाल उठे.
वायरल वीडियो में दिख रहा है कि मोमबत्ती की रोशनी में डॉक्टर काम कर रहे हैं. सबसे बड़ी बात ये है कि जिस अस्पताल में मरीज बेहतर स्वास्थ्य सुविधाओं की उम्मीद लेकर पहुंचते हैं, वहां डॉक्टर को ही बिजली न होने के कारण मोमबत्ती की रोशनी में काम करने के लिए मजबूर होना पड़ रहा है.
इस मामले पर काशीपुर के एलडी भट्ट चिकित्सालय के सीएमएस डॉक्टर संजीव दीक्षित ने इंडिया टुडे के रमेश चंद्रा से बात की. उन्होंने बताया कि हमारे यहां पावर बैकअप के लिए दो जनरेटर, और पर्याप्त इन्वर्टर उपलब्ध हैं. उनके मुताबिक, जनरेटर किसी भी इमरजेंसी सिचुएशन में अपनी कैपेसिटी के अनुसार बैकअप देते हैं.
डॉक्टर संजीव दीक्षित के मुताबिक, सोशल मीडिया पर जो वीडियो आया, वो ओपीडी का है. उन्होंने कहा कि वीडियो उस समय बनाया गया, जब बिजली सप्लाई थोड़ी देर के लिए डिस्टर्ब हुई थी. हालांकि, 10 मिनट के बाद फिर से बिजली आ गई. उन्होंने कहा कि आने वाले समय में ऑनलाइन यूपीएस का भी इंतजाम किया जाएगा, ताकि मरीजों को दिक्कत ना हो.
(यह भी पढ़ें: BHU के जिन प्रोफेसर को 'डॉक्टर गॉड' कहते हैं लोग, उन्हें ICU में थप्पड़ किसने मारा?)
इस मामले पर जानकारी देते हुए एडीएम पंकज उपाध्याय ने बताया कि ये मामला उनके संज्ञान में नहीं है. उन्होंने कहा कि वे अस्पताल के मुख्य चिकित्सा अधीक्षक से बात कर मामले की जांच करेंगे. जांच में अगर कोई गंभीर समस्या सामने आई, तो उचित कार्रवाई की जाएगी.
वीडियो: उत्तर प्रदेश के सरकारी अस्पतालों की हालात खराब, लाइट गुल, ऑक्सीजन नहीं... वायरल वीडियो में ये दिखा












