The Lallantop

IPL की टक्कर में आया MPL, प्लेयर ऑफ द मैच को मिल रहे देसी मुर्गे, अंडे और च्यवनप्राश!

उत्तर प्रदेश के देवरिया में एक क्षेत्रीय क्रिकेट टूर्नामेंट में 'प्लेयर ऑफ द मैच' बनने पर खिलाड़ी को इनाम में देसी मुर्गा दिया गया. साथ में अंडे और च्यवनप्राश से भी नवाजा गया. इसका वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है.

Advertisement
post-main-image
आयोजक खिलाड़ी को इनाम में देसी मुर्गा देते हुए. (फोटो- इंडिया टुडे)
author-image
राम प्रताप सिंह

भारत में क्रिकेट स्टेडियम से लेकर गली-चौराहों तक खेला जाता है, फुल स्पिरिट के साथ. टूर्नामेंट के स्केल के हिसाब से इनाम भी दिए जाते हैं. शहरों में होने वाले छोटे-बड़े क्रिकेट टूर्नामेंट में विजेता टीम के खिलाड़ियों को पैसों के साथ कार या बाइक मिलती हैं. गांव में प्रेशर कुकर समेत अन्य घरेलू सामान दिए जाते हैं. लेकिन कहीं इनाम में देसी मुर्गा मिलते देखा है?

Advertisement

उत्तर प्रदेश के देवरिया में ये भी हो गया. यहां एक क्षेत्रीय क्रिकेट टूर्नामेंट में 'प्लेयर ऑफ द मैच' बनने पर खिलाड़ी को इनाम में देसी मुर्गा दिया गया. साथ में अंडे और च्यवनप्राश से भी नवाजा गया. इसका वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. वीडियो में टूर्नामेंट के आयोजक को 'प्लेयर ऑफ द मैच' बनने खिलाड़ी को एक गिफ्ट हैंपर के साथ देसी मुर्गा देते हुए देखा जा सकता है. 

इंडिया टुडे से जुड़े राम प्रताप सिंह की रिपोर्ट के मुताबिक, घटना देवरिया के पथरदेवा ब्लॉक के महुआरी गांव की है. गांव के एक निवासी प्रद्युम्न पाण्डेय ने 8 दिन चलने वाले इस क्रिकेट टूर्नामेंट का आयोजन किया था.

Advertisement

प्रद्युम्न एक सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर हैं. आजतक से बात करते हुए उन्होंने बताया कि गांव के लोग क्रिकेट मैच कराने की मांग कर रहे थे. इसलिए इस क्रिकेट टूर्नामेंट का आयोजन कराया गया. इस क्रिकेट टूर्नामेंट में 16 टीमों ने भाग लिया. एक टीम बिहार की भी थी. 8 दिनों तक मैच कराए गए. फाइनल मुकाबले में पथरदेवा की टीम ने जीत हासिल की.

विजेता टीम को 10 हजार रुपये और उपविजेता टीम को 5 हजार का इनाम दिया गया. प्रद्युम्न ने आगे बताया कि इस टूर्नामेंट के दौरान हर दिन 'प्लेयर ऑफ द मैच' बनने वाले खिलाड़ी को देसी मुर्गा इनाम में दिया गया है. साथ में अंडे और च्यवनप्राश भी दिए गए.

Deoria News
इनाम में देसी मुर्गा मिला.

यह भी पढ़ें: यूपी में नकली Himalaya Liv.52 की खेप पकड़ी गई, 50 हजार टैबलेट्स के साथ 5 गिरफ्तार

Advertisement

रिपोर्ट के मुताबिक वायरल वीडियो में सीपू नाम के खिलाड़ी को देसी मुर्गा दिया जा रहा है. सीपू ने मैच में सबसे ज्यादा रन बनाए थे. एक और वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें विकास नाम के खिलाड़ी को इनाम में मुर्गा दिया जा रहा है. 

वीडियो: दिल्ली में खुले सीवर में गिरने से शख्स की मौत, चश्मदीद ने क्या बताया?

Advertisement