The Lallantop

'मोदी जी, क्या आप...', ध्रुव राठी ने इंडिया गेट से क्या कहा?

Delhi jantar mantar protest:दिल्ली के जंतर-मंतर पर 10 अक्टूबर को प्रदर्शन होगा. कई लोग इसमें शामिल होने के लिए दिल्ली आ रहे हैं. कुछ आ भी चुके हैं. उनCSX यूट्यूबर ध्रुव राठी का भी नाम है. उन्होंने ज्यादा से ज्यादा लोगों से प्रोटेस्ट में शामिल होने के लिए कहा है.

Advertisement
post-main-image
यूट्यूबर ध्रुव राठी दिल्ली से पहले बेंगलुरु के प्रदर्शन में शामिल हुए थे. (Courtesy-dhruvrathee/इंडिया टुडे)

Quick AI HighlightsClick here to view more

  • यूट्यूबर ध्रुव राठी ने 10 अक्टूबर को जंतर-मंतर पर प्रदर्शन में शामिल होने के लिए दिल्ली पहुंचकर एक वीडियो पोस्ट किया जिसमें उन्होंने प्रशासन की गतिविधियों पर सवाल उठाए।
  • प्रदर्शन के कारण दिल्ली में मेट्रो, बस, ट्रेन सेवाएं बंद कर दी गईं और भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता की धारा 163 लागू की गई जिससे लॉकडाउन जैसी स्थिति उत्पन्न हुई।
  • दिल्ली पुलिस ने प्रदर्शन के लिए अनुमति न मिलने की वजह से रेलवे और मेट्रो स्टेशन बंद कर दिए और कुछ लोगों को वापस उनके राज्य भेजा जा रहा है।

यूट्यूबर ध्रुव राठी 10 अक्टूबर के प्रदर्शन में शामिल होने के लिए दिल्ली आ चुके हैं. उन्होंने इंडिया गेट से एक वीडियो रिकॉर्ड कर साझा किया है. प्रदर्शन से पहले शासन-प्रशासन की सख्ती पर भी सवाल उठाया है. कहा कि दिल्ली को लॉकडाउन जैसी स्थिति में डाला जा रहा है. क्योंकि मेट्रो, बस, ट्रेन सब ही बंद कर दिए गए हैं. भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता की धारा 163 लागू की गई है.

Advertisement

शुक्रवार, 9 अक्टूबर की शाम को ध्रुव राठी ने एक्स पर वीडियो पोस्ट किया. कैप्शन में लिखा-"हेलो दिल्ली, कल के लिए तैयार हो?" उन्होंने दिल्ली में प्रशासन के किए गए इंतजामों पर कहा,

कैसे हो दोस्तो? मैं आ गया हूं दिल्ली और मैंने देखा कि हमारे प्रधानमंत्री ने यहां क्या इंतजाम कर रखे हैं. 50 से ज्यादा मेट्रो स्टेशंस बंद कर दिए. ट्रेनें बंद कर दीं, बसें कैंसिल कर दीं. हमारे प्रोटेस्ट की वजह से दिल्ली को ऑलमोस्ट लॉकडाउन पर डाल रहे हैं.

Advertisement

चर्चित यूट्यूबर ने आगे कहा कि पीएम डर गए हैं. पूरा देश जाग चुका है. उन्होंने कहा,

“मुझे तो समझ में नहीं आ रहा कि मोदी जी आप क्या कर रहे हो? एक तरफ आपके आईटी सेल वाले कह रहे हैं कि हमारे प्रोटेस्ट में कोई नहीं आएगा. कुछ भी भीड़ नहीं आती. अगर भीड़ नहीं आती है, तो ये सब क्यों कर रहे हो? मुझे लगता है आप डर गए हो. असल में पूरी देश की जनता जाग चुकी है.”

वीडियो के आखिर में उन्होंने लोगों से 10 अक्टूबर को लोगों से जंतर-मंतर आने की अपील की है. इससे पहले ध्रुव राठी बेंगलुरु के फ्रीडम पार्क में हुए प्रोटेस्ट में शामिल हुए थे. एक दिन पहले वीडियो पोस्ट कर उन्होंने बताया था कि वे प्रदर्शन में आएंगे. क्लिप में कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के संयोजक अभिजीत दिपके, एक्टर प्रकाश राज आदि भी नजर आ रहे थे. 

Advertisement
दिल्ली आने वालों को वापस भेज रही पुलिस

वोटर लिस्ट के स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन (SIR) में कथित धांधली को लेकर CJP ने मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ मोर्चा खोला है. 10 अक्टूबर को दिल्ली के जंतर-मंतर पर विशाल प्रदर्शन का आह्वान किया गया है.

ये भी पढ़ें: CJP प्रोटेस्ट: प्रदर्शनकारियों के लिए 'दिल्ली दूर', पुलिस ने कइयों को बीच रास्ते ट्रेन से उतारा

कॉकरोच पार्टी को उम्मीद है कि देश भर से हजारों की संख्या में लोग जंतर-मंतर पहुंचेंगे. हालांकि, दिल्ली पुलिस ने इस प्रोटेस्ट की इजाजत नहीं दी है. उसका कहना है कि सीजेपी को प्रोटेस्ट के लिए कम से कम 10 दिन पहले परमिशन मांगनी चाहिए थी.

शुक्रवार की रात 9 बजे से ही दिल्ली के 57 मेट्रो स्टेशन अगले आदेश तक बंद कर दिए गए हैं. दिल्ली रेलवे स्टेशन (NDLS) और हजरत निजामुद्दीन रेलवे स्टेशन से आने-जाने वाली सभी ट्रेन सर्विस रद्द की गई है. प्रदर्शन में शामिल होने के लिए जो कुछ लोग दिल्ली पहुंचे, उन्हें पुलिस समझाकर अपने-अपने राज्य भेज रही है.

वीडियो: जंतर-मंतर प्रदर्शन से पहले ट्रेन-मेट्रो बंद, सुप्रीम कोर्ट ने क्यों लगाई फटकार?

Advertisement