The Lallantop

दिल्ली: होली के दिन पानी भरा गुब्बारा फेंकने पर हत्या, आरोपी के घर बुलडोजर चला

Murder on Holi in Delhi: हत्याकांड में शामिल एक आरोपी के तीन मंजिला घर के कुछ हिस्सों को Bulldozer से गिरा दिया गया. घर तोड़ने के लिए मजदूरों को भी बुलाया गया, जिन्होंने हथौड़ों की मदद से घर के हिस्सों को तोड़ा.

Advertisement
post-main-image
तरुण हत्याकांड में एक आरोपी के घर बुलडोजर एक्शन की कार्रवाई हुई. (फोटो- इंडिया टुडे)

दिल्ली के उत्तम नगर इलाके में होली के दिन कथित तौर पर 26 साल के युवक की पीट-पीटकर हत्या कर दी गई. हमलावरों का संबंध मुस्लिम समुदाय से था. दिल्ली पुलिस ने हत्या से संबंधित धाराओं और जातिसूचक गालियां देने के आरोप में SC/ST एक्ट के तहत आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है. सभी आरोपियों को गिरफ्तार हो चुके हैं. अब इस हत्याकांड में एक आरोपी के घर पर बुलडोजर चला है.

Add Lallantop as a Trusted Sourcegoogle-icon
Advertisement

कथित हमले में 26 साल के तरुण कुमार की मौत हो गई थी. इंडिया टुडे से जुड़े अंशुल सिंह की रिपोर्ट के मुताबिक, दिल्ली नगर निगम (MCD) ने बुलडोजर एक्शन का सहारा लेते हुए एक आरोपी के घर को बुलडोजर से तोड़ दिया.

रविवार, 8 मार्च की सुबह उत्तम नगर के जेजे कॉलोनी में एक बुलडोजर पहुंचा. हत्याकांड में शामिल एक आरोपी के तीन मंजिला घर के कुछ हिस्सों को गिरा दिया गया. घर तोड़ने के लिए मजदूरों को भी बुलाया गया, जिन्होंने हथौड़ों की मदद से घर के हिस्सों को तोड़ा. 

Advertisement

बुलडोजर कार्रवाई के दौरान इलाके में रैपिड एक्शन फोर्स (RAF) और पैरामिलिट्री के जवानों के साथ बड़ी संख्या में पुलिस के जवान तैनात थे. MCD की तरफ से बताया कि आरोपी के घर में ‘गैर-कानूनी कंस्ट्रक्शन था और अतिक्रमण था’, इसलिए बुडोजर कार्रवाई की गई. इंडियन एक्सप्रेस की रिपोर्ट के मुताबिक, इस कार्रवाई पर बात करते हुए एक सीनियर पुलिस ऑफिसर ने बताया कि वे इलाके में ‘गैर-कानूनी कंस्ट्रक्शन’ को गिराने के लिए MCD के साथ काम कर रहे हैं.

पूरा मामला क्या है?

यह हत्याकांड 4 मार्च को होली के दिन हुआ. पुलिस ने बताया जब तरुण की 11 साल की चचेरी बहन अपने घर के तीसरे माले पर पानी से भरे गुब्बारे से खेल रही थी, तो गलती से पानी से भरा एक गुब्बारा उसके हाथ से फिसलकर गली में गिर गया. पुलिस के मुताबिक, गुब्बारे में भरा पानी पड़ोस में रहने वाली एक मुस्लिम महिला पर गिर गया.

Advertisement

पुलिस ने जानकारी दी कि इसकी वजह से तरुण के परिवार और महिला के परिवार के बीच काफी बहस हुई. बाद में यह मामला मारपीट में बदल गया. इसी दौरान आरोपियों ने कथित तौर पर तरुण के घर के बाहर हमला कर दिया. आरोप है कि हमलावरों ने लकड़ी के डंडों, लोहे की रॉड, बैट और पत्थर के स्लैब से हमला किया. घायल तरुण को पास के ही हॉस्पिटल में पहुंचाया गया, लेकिन डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया गया.

यह भी पढ़ें: दुबई एयरपोर्ट पर हमला हुआ? वायरल वीडियो पर UAE ने सच बता दिया

इस हत्याकांड में दिल्ली पुलिस ने 6 आरोपियों को गिरफ्तार किया है और एक नाबालिग को पकड़ा है. गिरफ्तार आरोपियों के नाम उमरदीन (49), जुम्मादीन (36), कमरुद्दीन (36), मुस्ताक (46), मुजफ्फर (25) और ताहिर (18) हैं. सभी जेजे कॉलोनी के ए ब्लॉक में रहते हैं.

वीडियो: Nepal Election Result: 4 बार के प्रधानमंत्री को बालेन शाह ने हराया, पीएम मोदी ने भी बधाई दी

Advertisement