The Lallantop
Advertisement
  • Home
  • News
  • Dubai International Airport Drone Attack Israel Iran War Update

दुबई एयरपोर्ट पर हमला हुआ? वायरल वीडियो पर UAE ने सच बता दिया

Dubai Airport का एक कथित वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है, जिसमें एयरपोर्ट परिसर पर धमाके से धुआं उठता नजर आ रहा है. दुबई अथॉरिटीज ने इस मामले में बयान देकर स्थिति साफ की है.

Advertisement
Dubai Airport Attack
दुबई एयरपोर्ट पर कथित ड्रोन अटैक का वीडियो. (फोटो- सोशल मीडिया)
pic
प्रगति पांडे
7 मार्च 2026 (पब्लिश्ड: 03:46 PM IST)
font-size
Small
Medium
Large
font-size
Small
Medium
Large
whatsapp share

अमेरिका-इजरायल और ईरान की जारी जंग के बीच दुबई इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर ड्रोन हमले का दावा किया जा रहा है. संयुक्त अरब अमीरात (UAE) के बिजी एयरपोर्ट का कथित वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल है, जिसमें एयरपोर्ट के पास से ही मेट्रो गुजरती हुई नजर आ रही है. साथ ही एयरपोर्ट पर एक कथित ड्रोन भी गिरता हुआ देखा जा सकता है. हालांकि, दुबई अथॉरिटी ने इस हमले की पुष्टि नहीं की है. बल्कि, इंटरसेप्शन से मलबा गिरने की बात कही है.

शनिवार, 7 मार्च को दुबई एयरपोर्ट पर हमले की बात ऐसे समय पर सामने आई, जब ईरान के राष्ट्रपति मसूद पेजेश्कियान ने पड़ोसी देशों पर हमला ना करने का ऐलान किया. उन्होंने पड़ोसी अरब देशों से माफी भी मांगी. राष्ट्रपति पेजेश्कियान के इस बयान के कुछ ही समय बाद दुबई एयरपोर्ट पर ड्रोन से हमले की खबरें आने लगी. दुबई के सरकारी मीडिया 'दुबई मीडिया ऑफिस' की ओर से एक बयान जारी किया गया, जिसमें उन्होंने बताया,

"दुबई अथॉरिटीज ने कंफर्म किया है कि एक इंटरसेप्शन के बाद मलबा गिरने से हुई एक छोटी सी घटना को सफलतापूर्वक काबू कर लिया गया है. किसी के घायल होने की खबर नहीं है. अधिकारियों ने दुबई इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर किसी भी घटना के बारे में सोशल मीडिया पर चल रही खबरों को भी गलत बताया है."

Image embed

दुबई अथॉरिटीज के मुताबिक, UAE ने दुबई एयरपोर्ट पर ड्रोन अटैक की कोशिश नाकाम कर दिया. अथॉरिटी ने ड्रोन इंटरसेप्ट करके मार गिराने की पुष्टि की. बयान में कहा गया कि उसका मलबा एयरपोर्ट पर गिरा. घटना के बाद एयरपोर्ट को कुछ समय के लिए बंद कर दिया गया था, लेकिन अब एयरपोर्ट को आंशिक तौर पर यात्रियों के लिए खोल दिया गया. इस बात की जानकारी दुबई एयरपोर्ट अथॉरिटी की ओर से जारी की गई. उन्होंने अपने बयान में कहा,

“हमने आज 7 मार्च से कुछ उड़ानें फिर से शुरू कर दी हैं, कुछ उड़ानें दुबई इंटरनेशनल एयरपोर्ट (DXB) और अल मक्तूम इंटरनेशनल एयरपोर्ट (DWC) से चल रही हैं. कृपया एयरपोर्ट तब तक न जाएं, जब तक आपकी एयरलाइन आपसे संपर्क न करे कि आपकी फ्लाइट कन्फर्म हो गई है. क्योंकि शेड्यूल बदलते रहते हैं.”

Image embed

इससे पहले दुबई इंटरनेशनल एयरपोर्ट को अस्थाई तौर पर बंद किया गया था. तब एयरपोर्ट अथॉरिटी ने कहा था,

"यात्रियों, एयरपोर्ट स्टाफ और एयरलाइन क्रू की सुरक्षा के लिए दुबई इंटरनेशनल (DXB) में ऑपरेशन कुछ समय के लिए रोक दिए गए हैं. सभी प्रक्रियाएं तय सुरक्षा प्रोटोकॉल के हिसाब से मैनेज किए जा रही हैं."

Image embed

यह भी पढ़ें: ईरान पड़ोसी देशों पर हमला नहीं करेगा, राष्ट्रपति पेजेश्कियान ने माफी मांगी, लेकिन शर्त भी रख दी

28 फरवरी को अमेरिका-इजरायल ने एक साथ ईरान पर अटैक किया था. इसमें ईरान के सुप्रीम लीडर अयातुल्ला अली खामेनेई की मौत हो गई थी, जिसके बाद से ही ईरान भी जवाबी हमले कर रहा है. ईरान ने इजरायल समेत सऊदी अरब, UAE, कुवैत, कतर, जॉर्डन, बहरीन और इराक में अमेरिकी ठिकानों को निशाना बनाया, जिसमें कई लोग मारे गए और घायल भी हुए.

वीडियो: खामेनेई के X अकाउंट से ट्वीट के जरिए इजरायल को क्या चेतावनी दी गई?

Advertisement

Advertisement

()