The Lallantop

'गलती मेरे बेटे की है', दिल्ली स्कॉर्पियो एक्सीडेंट में आरोपी के पिता ने और क्या कहा?

Delhi Dwarka Accident: साहिल की मां के वीडियो के बाद आरोपी नाबालिग के पिता का बयान आया है. उन्होंने मृतक के परिवार से माफ़ी मांगी और बताया कि पूरा परिवार इस समय सदमे में है.

Advertisement
post-main-image
आरोपी के पिता ने का बयान आया.

3 फरवरी को दिल्ली में एक नाबालिग ने स्कॉर्पियो से एक युवक को टक्कर मारी, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई. अब नाबालिग के पिता का बयान आया है जिसमें वो कह रहे हैं कि ‘गलती उनके बेटे की है और कानून के मुताबिक जो फैसला लिया जाएगा, वो उसका पालन करेंगे.’ 

Add Lallantop as a Trusted Sourcegoogle-icon
Advertisement

आरोपी के वकील का भी आया है. उन्होंने बताया कि आरोपी का परिवार बहुत दुखी और सदमे में है. 

आरोपी के पिता घटना के समय दिल्ली से बाहर थे. उन्होंने कहा

Advertisement

पुलिस ने मुझे घटना के बारे में जानकारी दी. मेरा पूरा परिवार शोक में है. मैं घटना के वक़्त दिल्ली में नहीं था इसके लिए बहुत माफ़ी चाहता हूं. मेरा बेटा अभी सदमे में है. वो हमेशा से गोल्ड मेडलिस्ट रहा है. मामले में जो भी कार्रवाई होगी हम उसका पालन करेंगे.

मृतक की मां ने ये आरोप लगाया है कि आरोपी और उसकी बहन गाड़ी में रील बना रहे थे. इसपर जवाब देते हुए नाबालिग के पिता ने कहा कि वो रील नहीं छोटा वीडियो बना रहे थे. उन्होंने गाड़ी के चालान वाले दावे पर कहा कि वो उनके बेटे का नहीं बल्कि उनके बिज़नेस में काम कर रहे लोगों का चालान है. 

आरोपी के वकील लाल सिंह ठाकुर ने भी बयान दिया है. उन्होंने कहा,

Advertisement

बच्चा एक गोल्ड मेडलिस्ट है, एक हादसे ने उसकी ज़िन्दगी बदल दी है. लेकिन परिवार पूरा साथ दे रही है. जब, जहां पूछताछ के लिए बुलाया जा रहा है फैमिली वहां जाती है. बच्चे के बोर्ड एग्जाम हैं और वो इन सब प्रेशर से डील कर रहा है. उसे थ्रेट कॉल भी आ रहे हैं. 

मां का वीडियो मैसेज

3 फरवरी को दिल्ली के द्वारका में एक हाई स्पीड स्कॉर्पियो ने पहले बाइक सवार साहिल को टक्कर मारी फिर कैब को. कैब ड्राइवर की हालत अभी गंभीर है और अस्पताल में उनका इलाज चल रहा है. जांच में पता चला कि गाड़ी एक 17 साल का नाबालिग चला रहा था. हादसे के बाद आरोपी को जुवेनाइल जस्टिस बोर्ड के तहत ऑब्जर्वेशन होम में रखा गया था. लेकिन 10 फरवरी को 10वीं के बोर्ड एग्ज़ाम के लिए आरोपी को बेल दे दी गई थी.

इसके बाद साहिल की मां का एक वीडियो वायरल हुआ जिसमें वो न्याय की गुहार लगा रही हैं. उन्होंने एक्सीडेंट के बारे में पूरी जानकारी दी. उन्होंने बताया कि एंबुलेंस पास में खड़ी थी, लेकिन साहिल को अस्पताल नहीं पहुंचाया गया. उनके सामने एंबुलेंस में उसे लिटाया गया. अस्पताल में डेड डिक्लेयर होने के बाद वो साहिल की बॉडी मांगती रहीं लेकिन गार्ड्स ने उन्हें बाहर निकाल दिया. आरोपी को FIR में पहले 19 साल के बताया गया. लेकिन बाद में पता चला उसकी उम्र 17 साल है.

वीडियो: दी लल्लनटॉप शो: SUV ने ली साहिल की जान, आरोपी को मिली बेल

Advertisement