दिल्ली में कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) का प्रदर्शन जारी है. हालांकि, दिल्ली में लैंड करते ही अभिजीत दिपके को विमान से ही हिरासत में ले लिया गया. साथ ही सौरव दास और आशुतोष रांका को भी हिरासत में लिया गया है. तीनों CJP लीडर्स को अलग-अलग जगहों पर रखा गया. लेकिन, इसके बावजूद CJP समर्थक लगातार विरोध कर रहे हैं. इस प्रोटेस्ट को देखते हुए दिल्ली में भारी फोर्स तैनात है. प्रदर्शनकारी मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार (CEC Gyanesh Kumar) के इस्तीफे की मांग कर रहे हैं.
CJP Protest: दिल्ली में भारी बवाल, पुलिस-प्रदर्शनकारियों में झड़प, नेहा बोरा समेत कई डिटेन
कॉकरोच जनता पार्टी के संस्थापक अभिजीत दिपके, सौरव दास और आशुतोष रांका को दिल्ली पहुंचते ही हिरासत में लिया गया. CEC ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर प्रदर्शन कर रहे समर्थकों और पुलिस के बीच अलग-अलग जगहों पर झड़प की खबरें हैं. नेहा बोरा भी डिटेन हो गईं.

इस बीच दिल्ली में कई जगहों पर प्रदर्शन के दौरान तनाव बढ़ गया और पुलिस-प्रदर्शनकारियों के बीच झड़प की भी खबरें आई हैं. कनॉट प्लेस के पास पुलिस पर पत्थरबाजी की भी खबरें आई हैं. स्टूडेंट एक्टिविस्ट नेहा बोरा को भी डिटेन कर लिया गया है. 500 से ज्यादा प्रदर्शनकारियों को हिरासत में लेने की खबर है.
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक दिल्ली पुलिस और प्रदर्शनकारियों के बीच झड़प हुई है. इस धक्कामुक्की के दौरान दिल्ली पुलिस के एक सब-इंस्पेक्टर घायल हो गए हैं. हालांकि, वहां से प्रदर्शनकारियों को हिरासत में लिया गया है. जब सब-इंस्पेक्टर से पूछा गया कि उन्हें चोट कैसे लगी, तो सब-इंस्पेक्टर बजरंग जाधव ने कहा,
पुलिसकर्मियों पर पत्थर फेंकने का आरोपउपद्रवियों को पकड़ते समय मुझे धक्का दिया गया, जिससे मुझे चोट लगी.
जंतर-मंतर के पास कनॉट प्लेस में PTI बिल्डिंग के पास प्रदर्शनकारियों के एक समूह ने कथित तौर पर पुलिसकर्मियों पर पत्थर फेंके. इसकी वजह से दो पुलिसकर्मी घायल हो गए हैं. घटना के समय मौके पर करीब 50 प्रदर्शनकारी जमा थे. पुलिस ने इंडिया टुडे को बताया कि उन सभी को हिरासत में ले लिया गया है.
कॉकरोच जनता पार्टी की ओर से हो रहे विरोध-प्रदर्शन को देखते हुए राजधानी दिल्ली में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी है. दिल्ली मेट्रो के 57 स्टेशनों बंद कर दिए गए थे जो आज शाम छह बजे तक बंद रहेंगे. DMRC की ओर से इसकी जानकारी दी गई है. CJP को प्रदर्शन की अनुमति नहीं मिली थी.
(यह भी पढ़ें: CJP Protest: अभिजीत दिपके, रांका, सौरव प्लेन से ही डिटेन, ध्रुव राठी और रत्ना भी हिरासत में)
दिल्ली पुलिस ने एक दिन पहले अपने बयान में कहा था कि, 'CJP की ओर से आवेदन 7 अक्टूबर को मिला, जबकि कार्यक्रम 10 अक्टूबर को होना है. यानी आवेदन देने की तय समयसीमा का पालन नहीं हुआ. पुलिस ने पहले हुए प्रदर्शनों में नियमों के कथित उल्लंघन को भी फैसले की वजह बताया है. नई दिल्ली इलाके में BNSS की धारा 163 लागू है. पुलिस ने साफ चेतावनी दी है कि नियम तोड़ने वालों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी.'
वीडियो: अभिजीत दिपके के एयरपोर्ट पहुंचने से पहले क्या हुआ?












