दिल्ली में कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) का प्रदर्शन जारी है. हालांकि, दिल्ली में लैंड करते ही अभिजीत दिपके को विमान से ही हिरासत में ले लिया गया. सौरव दास और आशुतोष रांका को भी हिरासत में लिया गया है. तीनों CJP लीडर्स को अलग-अलग जगहों पर रखा गया. लेकिन, इसके बावजूद CJP समर्थक लगातार विरोध कर रहे हैं. इस प्रोटेस्ट को देखते हुए एहतियात के तौर पर दिल्ली में भारी फोर्स तैनात है.
CJP Protest: दिल्ली में पुलिस का ताबड़तोड़ एक्शन, ममता-केजरीवाल समेत कई नेता डिटेन
अभिजीत दिपके, सौरव दास और आशुतोष रांका को विमान के दिल्ली में उतरते ही हिरासत में लिया गया. पुलिस और सुरक्षा बलों ने एहतियात के तौर पर अब तक 500 से ज्यादा प्रदर्शनकारियों को डिटेन किया है. बंगाल की पूर्व सीएम ममता बनर्जी, अरविंद केजरीवाल को भी हिरासत में ले लिया गया.

प्रशासन नहीं चाहता कि कई सारे लीडर्स एक जगह पर इकट्ठे हों, लिहाजा तमाम नेताओं को डिटेन किया जा रहा है. इनमें ममता बनर्जी, अरविंद केजरीवाल, संजय सिंह और दुर्गेश पाठक जैसे बड़े नेता भी शामिल हैं. बंगाल की पूर्व सीएम ममता बनर्जी और अरविंद केजरीवाल को उनके घर से ही हिरासत में ले लिया गया है.
ममता बनर्जी हिरासत मेंटीएमसी (ममता गुट) के पूर्व सांसद और राष्ट्रीय प्रवक्ता साकेत गोखले ने एक्स पर पोस्ट किया है. पोस्ट में उन्होंने ममता बनर्जी और खुद के डिटेन होने की जानकारी दी है. उन्होंने अपनी पोस्ट में लिखा,
दिल्ली पुलिस और CRPF ने ममता दीदी और हममें से 5 लोगों को दीदी (ममता बनर्जी) के घर के बाहर से एक प्रिजनर वैन में हिरासत में ले लिया है. हमें किसी अज्ञात जगह ले जाया जा रहा है. भारत में लोकतंत्र की मौत.
इस बीच दिल्ली में कई जगहों पर प्रदर्शन के दौरान तनाव बढ़ गया. पुलिस-प्रदर्शनकारियों के बीच झड़प की भी खबरें आई हैं. कनॉट प्लेस के पास पुलिस पर पत्थरबाजी की भी खबरें आई हैं. स्टूडेंट एक्टिविस्ट नेहा बोरा को भी डिटेन कर लिया गया है. 500 से ज्यादा प्रदर्शनकारियों को हिरासत में लेने की खबर है.
(यह भी पढ़ें: CJP Protest: दिल्ली में भारी बवाल, पुलिस-प्रदर्शनकारियों में झड़प, नेहा बोरा समेत कई डिटेन)
कौन लीड करेगा प्रोटेस्ट?अब जब CJP के सभी बड़े लीडर्स डिटेन हैं, तो मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ प्रोटेस्ट को कौन लीड कर रहा है? खुद अभिजीत दिपके को पहले से ही अंदेशा था कि उन्हें हिरासत में लिया जा सकता है. लिहाजा दिपके ने पहले ही इस प्रोटेस्ट को लीड करने के लिए अजिंक्य शिंदे शख्स को चुना है. CJP ने अभिजीत दिपके का पहले से रिकॉर्ड हुआ एक वीडियो शेयर किया. इसमें दिपके ने कहा कि अगर ये वीडियो आप तक पहुंचे, तो समझ लेना कि हम सब डिटेन हैं. इसी वीडियो में उन्होंने CJP प्रोटेस्ट को लीड करने की कमान अजिंक्य शिंदे को सौंपी.
वीडियो: दिपके-सौरव और रांका के साथ प्लेन में क्या हुआ? साथी पैसेंजर ने सब बताया













