The Lallantop

हादसे वाला विमान बोइंग कंपनी का था, पता चलते ही शेयर बाजार में कंपनी का ये हाल हुआ

Air India Dreamliner crash in Ahmedabad: एयर इंडिया हादसे के बाद गुरुवार को बोइंग (Boeing) कंपनी के शेयरों की हालत खराब हो गई. अमेरिका में बड़ा असर दिखा.

Advertisement
post-main-image
बोइंग के शेयरों में भारी गिरावट

अहमदाबाद में कल यानी 12 जून 2025 को हुए एयर इंडिया हादसे (Air India Dreamliner crash in Ahmedabad) का असर Boeing कंपनी के शेयरों पर भी पड़ा है. 230 देशी और विदेशी यात्री यात्रियों के साथ 12 क्रू मेंबर्स इसी कंपनी के 787-8 ड्रीमलाइनर में सवार थे जब वो उड़ान भरने के महज कुछ सेकंड बाद ही मेघानीनगर इलाके में क्रैश हो गया. इस घातक दुर्घटना के बाद गुरुवार को बोइंग कंपनी के शेयरों में भारी गिरावट आई. शेयर पिछले दिन के 214.04 डॉलर के मुकाबले करीब 5% नीचे 203.60 डॉलर पर बंद हुआ.

Add Lallantop as a Trusted Sourcegoogle-icon
Advertisement

हादसे के बाद गुरुवार को अमेरिकी शेयर बाजार के Pre-market trading में भी बोइंग के शेयरों में 8 फीसदी से अधिक की गिरावट आई. न्यूयॉर्क स्टॉक एक्सचेंज (NYSE) में लिस्टिड जेट बनाने वाली इस कंपनी को लेकर निवेशकों में चिंता साफ नजर आई.

अहमदाबाद में प्लेन क्रैश में मरने वालों का आधिकारिक आंकड़ा अभी जारी नहीं किया गया है, लेकिन पुलिस उपायुक्त कानन देसाई ने कहा है कि हादसे के बाद सिविल अस्पताल में 265 शव लाए गए हैं. इंडिया टुडे ग्रुप से जुड़े सूत्रों के मुताबिक, पुलिस उपायुक्त कानन देसाई ने कहा,

Advertisement

हमें मिले संदेश के अनुसार शहर के सिविल अस्पताल में 265 शव पहुंच चुके हैं.

इससे पहले अमित शाह ने प्लेन क्रैश में मारे गए लोगों के परिवार के प्रति शोक संवेदना व्यक्त की. उन्होंने कहा कि प्लेन में ज्यादा फ्यूल होने और तापमान बढ़ने की वजह से किसी को बचाया नहीं जा सका. गृह मंत्री अमित शाह (Amit Shah) ने कहा कि मृतकों के सटीक आंकड़ों के बारे में डीएनए टेस्ट और शवों की शिनाख्त के बाद ही कुछ कहा जा सकता है.

अहमदाबाद विमान हादसे में एक्टर विक्रांत मेसी की करीबी की मौत

Advertisement

12 जून की दोपहर दुर्घटनाग्रस्त विमान गुजरात के अहमदाबाद से लंदन जा रहा था. दोपहर 1 बजकर 38 मिनट पर प्लेन ने टेकऑफ किया. उड़ान भरने के कुछ ही सेकेंड बाद विमान क्रैश हो गया. एयरपोर्ट के पास बीजे मेडिकल कॉलेज के रेजिडेंट डॉक्टर्स हॉस्टल के ऊपर क्रैश होने के बाद विमान में आग लग गई थी. विमान में 12 क्रू मेंबर्स के अलावा 230 देशी और विदेशी यात्री सवार थे. इस हादसे में सिर्फ एक पैसेंजर के बचने की सूचना है, जिसके बारे में केंद्रीय गृहमंत्री ने कहा कि वह उससे मिलकर आए हैं.

वीडियो: एयरपोर्ट पर लगे CCTV में कैद हुई पूरी घटना, क्रैश से पहले क्या दिखा?

Advertisement