राजस्थान से भारतीय जनता पार्टी (BJP) के विधायक बहादुर सिंह कोली ने विधानसभा में विवादित बयान दिया है. बजट सत्र में कोली ने अपने भाषण में मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के बजट को 'छोरा' (लड़का) और कांग्रेस के पूर्व सीएम अशोक गहलोत के बजट को 'छोरी' (लड़की) करार दिया. उनके बयान की कांग्रेस ने आलोचना की है. विपक्षी दल ने बहादुर सिंह कोली के बयान को उनकी 'घटिया सोच' बताया.
'हमारा बजट छोरा, कांग्रेस का बजट छोरी', BJP विधायक ने विधानसभा में दिखाई घटिया सोच
BJP विधायक Bahadur Singh Koli के भाषण का यह हिस्सा सोशल मीडिया पर वायरल हो गया. कांग्रेस की युवा शाखा कांग्रेस यूथ कांग्रेस ने उनके बयान की आलोचना करते हुए इसे उनकी घटिया सोच बताया.


11 फरवरी को राज्य विधानसभा में राजस्थान की वित्त मंत्री दिया कुमारी ने बजट पेश किया था. सोमवार 16 फरवरी को इस पर चर्चा करते हुए बहादुर सिंह कोली ने कहा,
हमारे माननीय भजनलाल शर्मा जी ने, हमारी सरकार ने पहले ही बजट में छोरा पैदा किया. दूसरे बजट में भी छोरा पैदा किया और तीसरे बजट में भी छोरा पैदा किया. जो जवानी में छोरा पैदा करता है, वो हमेशा काम में आता है. और जब अशोक गहलोत जी माननीय मुख्यमंत्री थे. उन्होंने लास्ट के बजट में घोषणा की तो वहां छोरी पैदा हुई, मगर छोरा पैदा नहीं हुआ. तो इसलिए आप विपक्ष में बैठे हुए हैं.
कोली के भाषण का यह हिस्सा सोशल मीडिया पर वायरल हो गया. कांग्रेस की युवा शाखा कांग्रेस यूथ कांग्रेस ने उनके बयान की आलोचना करते हुए X पर लिखा,
भजनलाल की भाजपा सरकार ने "छोरा पैदा किया," पिछली कांग्रेस सरकार "छोरी" छोड़ गई, और "छोरा ही काम आता है."
इस घटिया सोच का प्रदर्शन राजस्थान विधानसभा में BJP विधायक बहादुर सिंह कोली ने CM भजन लाल शर्मा की तारीफ करते हुए किया. यह मजाक नहीं, बेटियों को कमतर मानने वाली RSS-BJP मानसिकता का बयान है. 21वीं सदी में भी बेटियों से इतनी तकलीफ?
बिहार की मुख्य विपक्षी पार्टी राष्ट्रीय जनता दल (RJD) की भी कोली के बयान पर नजर पड़ी. पार्टी की राष्ट्रीय प्रवक्ता प्रियंका भारती ने X पर प्रतिक्रिया देते हुए लिखा,
कोली जी जैसा छोरा किसी घर न होवे, ऐसी सोच ही बेटियों के प्रति नफरत फैलाती है!

2023 के विधानसभा चुनाव में बहादुर सिंह कोली भरतपुर जिले की वैर सीट से विधायक चुने गए. 2008 और 2013 के चुनाव भी उन्होंने इसी सीट से जीत दर्ज की थी. 1999 में कोली बयाना लोकसभा सीट से सांसद चुने गए थे.
वीडियो: चेक बाउंस केस में राजपाल यादव को मिली अंतरिम जमानत, कोर्ट ने कौन-सी याचिका मंजूर की?














.webp?width=275)

.webp?width=120)





