बिहार के नालंदा जिले के शीतला मंदिर में भगदड़ में 8 श्रद्धालुओं की मौत हो गई. मंगलवार, 31 मार्च को श्रद्धालु पूजा करने गए थे. भीड़ ज्यादा होने की वजह से भगदड़ मच गई. अफरा-तफरी के माहौल में कुछ लोग दब गए, जिससे 8 लोगों की मौत हो गई. हादसे में कई लोग घायल भी हुए हैं. पुलिस और गांव वाले मौके पर पहुंचकर श्रद्धालुओं को बचाने में जुटे हैं.
बिहार: नालंदा के शीतला माता मंदिर में भगदड़, 8 श्रद्धालुओं की मौत, कई घायल
Nalanda Stampede: Bihar के नालंदा जिले के शीतला मंदिर में बड़ी संख्या में श्रद्धालु पूजा के लिए मंदिर में इकट्ठा हुए, जिससे बहुत ज्यादा भीड़ हो गई. अचानक भगदड़ मची और कई लोग भीड़ में दब गए.
Advertisement

नालंदा में रेस्क्यू के लिए पहुंची एंबुलेंस. (ITG)
Add Lallantop as a Trusted Source

Advertisement
घटना नालंदा के दीपनगर थाना क्षेत्र के मघड़ा गांव के शीतला मंदिर की है. इंडिया टुडे से जुड़े रणजीत की रिपोर्ट के मुताबिक, बड़ी संख्या में श्रद्धालु पूजा के लिए मंदिर में इकट्ठा हुए, जिससे बहुत ज्यादा भीड़ हो गई. अचानक भगदड़ मची और कई लोग भीड़ में दब गए.
यह खबर अपडेट हो रही है...
Advertisement
वीडियो: भारत में नक्सलवाद को लेकर अमित शाह ने पूर्व पीएम इंदिरा गांधी पर क्या आरोप लगाए?
Advertisement




















