The Lallantop

Bihar Election Results: HAMS और AIMIM से भी 'छोटी' होने से बच गई कांग्रेस

Bihar Election Results 2025 Live: AIMIM और Hindustani Awam Morcha (Secular) दोनों ने 5-5 सीटें जीती हैं.

Advertisement
post-main-image
HAMS केवल 6 सीटों पर चुनाव लड़ी है, जबकि AIMIM ने 25 सीटों पर दावा ठोका था. (फोटो- PTI)

Bihar Election Results 2025 Live: मतगणना के 12 घंटे बाद, NDA ने 140 से अधिक सीटें जीतकर स्पष्ट बहुमत हासिल कर लिया है. भाजपा 80 सीटें जीत चुकी है. नीतीश कुमार के नेतृत्व वाली जेडी(यू) ने अब तक 68 सीटें जीत ली हैं. चिराग पासवान की LJPRV ने 16 सीटें अपने नाम कर ली हैं. चुनाव में कांग्रेस की परफॉर्मेंस का हाल ये है कि पार्टी जीतन राम मांझी की Hindustani Awam Morcha (Secular) और असदुद्दीन ओवैसी की AIMIM से मात्र 1 सीट आगे निकल पाई.

Add Lallantop as a Trusted Sourcegoogle-icon
Advertisement

AIMIM और Hindustani Awam Morcha (Secular) दोनों ने 5-5 सीटें जीती हैं. गौर करने वाली बात ये है कि HAMS केवल 6 सीटों पर चुनाव लड़ी है, जबकि AIMIM ने 25 सीटों पर दावा ठोका था. इनमें से 15 सीमांचल में आती हैं. 

वहीं कांग्रेस ने 61 कैंडिडेट खड़े किए थे. इनमें से पार्टी सिर्फ 6 सीट सीट जीत पाई है. पार्टी ने वाल्मीकि नगर, किशनगंज, मनिहारी, चनपटिया, अररिया और फोर्ब्सगंज सीटों पर जीत हासिल की है. पार्टी ने चनपटिया सीट मात्र 602 वोट से जीती. वहीं फोर्ब्सगंज सीट में जीत का अंतर सिर्फ 221 वोट था. वाल्मीकि नगर सीट 1 हजार 675 वोट से जीती.   

Advertisement
AIMIM कहां-कहां आगे?

असदुद्दीन ओवैसी की AIMIM ने जोकीहाट, कोचाधामन, बैसी, बहादुरगंज और अमौर सीट पर कब्जा किया. जोकीहाट सीट पर मोहम्मद मुर्शिद आलम को 83 हजार 737 वोट मिले. कोचाधामन पर सरवर आलम को 81 हजार 860 वोट मिले. बैसी में गुलाम सरवर को 92 हजार 766 वोट हासिल हुए. बहादुरगंज में तौसीफ आलम को 87 हजार 315 वोट मिले. वहीं अमौर में अख्तरुल ईमान ने 1 लाख 836 वोट हासिल किए.

Hindustani Awam Morcha किन सीटों पर आगे?

जीतन राम मांझी की Hindustani Awam Morcha (Secular) ने पांच सीटों पर कब्जा किया. कुटुम्ब सीट से लालन राम 21 हजार 525 वोट से जीते. इमामगंज से पार्टी प्रत्याशी दीपा कुमारी 25 हजार 856 वोटों से जीतीं. बाराचट्टी से ज्योति देवी 8 हजार 893 वोट से जीतीं. अत्री से रोमित कुमार ने 25 हजार 777 वोट से सीट अपने नाम की. सिकंदरा में प्रफुल्ल कुमार मांझी 23 हजार 907 वोट से जीते. 

वीडियो: Bihar Chunav Results 2025: रुझान देख जेडीयू नेता अनंत सिंह के घर बना जश्न का माहौल

Advertisement

Advertisement