The Lallantop

'जिम में मुस्लिम ट्रेनर नहीं', आदेश देने वाले दरोगा जी नपे, बजरंग दल वाले अपने काम पर लग गए

Bhopal SI Dinesh Sharma Line Attached: बजरंग दल के कार्यकर्ता अयोध्या नगर और मिनाल इलाक़े के जिम में पहुंचे. वहां घुसकर रजिस्टर चेक किया. उन्होंने मुस्लिम ट्रेनर्स को जिम में ना बुलाने की धमकी दी है.

Advertisement
post-main-image
'विवादित बयान' देने वाले सब-इंस्पेक्टर दिनेश शर्मा(बाएं) और जिम की चेकिंग करने पहुंचे बजरंग दल कार्यकर्ता(दाएं).(फ़ोटो- सोशल मीडिया)
author-image
रवीश पाल सिंह

मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में सब-इंस्पेक्टर दिनेश शर्मा को लाइन-अटैक कर दिया गया है. बीते दिनों उन्होंने शहर में जिम चलाने वालों की धमकी दी थी. कहा था- ‘कोई भी मुस्लिम यहां ट्रेनिंग देने या लेने नहीं आएगा.’ वहीं, बजरंग दल के कार्यकर्ता सोमवार, 2 जून को शहर के जिमों में चेकिंग के लिए पहुंचे हैं. उनका कहना है कि किसी जिम में मुस्लिम ट्रेनर ना हों.

Add Lallantop as a Trusted Sourcegoogle-icon
Advertisement

इंडिया टुडे के इनपुट के मुताबिक़, बजरंग दल के कार्यकर्ता अयोध्या नगर और मिनाल इलाक़े के जिम में पहुंचे. वहां घुसकर रजिस्टर चेक किया. उन्होंने मुस्लिम ट्रेनर्स को जिम में ना बुलाने की धमकी दी है. ⁠बजरंग दल का आरोप है कि पर्सनल ट्रेनिंग के नाम पर मुस्लिम जिम ट्रेनर, हिंदू युवतियों से नज़दीकियां बढ़ाते हैं. फिर ‘लव जिहाद’ को अंजाम देते हैं.

SI ने क्या कहा था?

भोपाल के सब इंस्पेक्टर दिनेश शर्मा वायरल वीडियो में विवादित कॉमेंट करते दिखाई दे रहे हैं. वीडियो में देखा जा सकता है कि SI दिनेश, जिम मालिकों को जिम में मुस्लिम ट्रेनर और ट्रेनिंग लेने वालों की एंट्री पर रोक लगाने का निर्देश दे रहे हैं.

Advertisement

भोपाल के सांसद और बीजेपी नेता आलोक शर्मा ने भी SI के बयान का समर्थन किया था. उन्होंने कहा कि ऐसे जिमों की लिस्ट तैयार करवाई जा रही, जिनमें मुस्लिम ट्रेनिंग देते हैं. इसे पुलिस को दिया जाएगा और कानून अपना काम करेगा.

विवाद क्या है?

रिपोर्ट के मुताबिक, बयान कुछ दिन पहले दिया गया था. जब बजरंग दल के सदस्यों ने भोपाल के अयोध्या नगर इलाके में एक जिम का दौरा किया था. उन्होंने जिम में मुस्लिम ट्रेनर्स के होने पर सवाल उठाया था. तनाव को कम करने के लिए पुलिस को बुलाया गया था. इसी दौरान SI दिनेश ने ये बात कही थी.

इंडिया टुडे की रिपोर्ट के मुताबिक़, वीडियो के वायरल होने के बाद वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों ने घटना पर संज्ञान लिया. उन्होंने सब इंस्पेक्टर के ख़िलाफ़ आंतरिक जांच शुरू की. रपटें बताती हैं कि ये पूरा मामला इंदौर में शूटिंग अकादमी संचालक मोहसिन खान की गिरफ्तारी के बाद शुरू हुआ.

Advertisement

मोहसिन पर हिंदू युवतियों के यौन उत्पीड़न और यौन शोषण के आरोप लगे हैं. इसके अलावा, इंदौर में ही एक मुस्लिम जिम ट्रेनर पर शादीशुदा महिला से संबंध बनाने और एक युवती से पहचान छिपाकर नजदीकियां बढ़ाने का केस दर्ज हुआ है.

वीडियो: भोपाल: वक्फ संशोधन बिल के समर्थन में मुस्लिम समुदाय का प्रदर्शन

Advertisement