The Lallantop

मनमुटाव में पति ने सुसाइड किया, शव देखकर पत्नी ने भी दे दी जान

Bengaluru techie couple dies by suicide: बेंगलुरू में एक टेकी कपल ने कथित तौर पर आत्महत्या कर ली. दोनों की 9 साल पहले शादी हो गई थी. बताया गया कि पहले पति ने खुद की जान ली, फिर पत्नी ने भी सुसाइड कर लिया. मामले में केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है.

Advertisement
post-main-image
दोनों की शादी 9 साल पहले हुई थी. (फोटो-इंडिया टुडे)

बेंगलुरू में एक कपल ने कथित तौर पर आत्महत्या कर ली. पति का नाम भानु चंदिर रेड्डी (बाबू रेड्डी) है और पत्नी का नाम बीबी शाजिया सिराज. भानू की उम्र 32 साल थी और शाजिया की 31. बताया गया कि पति ने पहले सुसाइड किया था. जब पत्नी को उनका शव मिला तो उन्होंने भी खुद की जान ले ली. पुलिस इस मामले को घरेलू विवाद और हेल्थ इश्यू के ऐंगल से देख रही है.

Add Lallantop as a Trusted Sourcegoogle-icon
Advertisement

तेलंगाना के रहने वाले भानु और शाजिया की शादी 9 साल पहले हुई थी. उससे पहले दोनों लिव-इन-रिलेशनशिप में थे. दोनों ही बेंगलुरु की अलग-अलग प्राइवेट कंपनी में सॉफ्टवेयर इंजीनियर के रूप में काम करते थे.

इंडिया टुडे से जुड़े सगय राज की रिपोर्ट के मुताबिक, 30 मार्च की रात रेड्डी ने कोथानूर स्थित अपने घर में आत्महत्या की थी. उनकी पत्नी ने जब दरवाजा खटखटाया, तो कोई जवाब नहीं आया. पड़ोसियों की मदद से कमरे का दरवाजा खोला गया, तो अंदर भानु का शव था. बताया गया कि पति का शव देखकर शाजिया गहरे सदमे में पहुंच गईं. कुछ ही देर बाद उनकी भी मौत होने की जानकारी आई. दावा है कि पत्नी ने भी आत्महत्या कर ली.

Advertisement

कोथानूर पुलिस स्टेशन ने अप्राकृतिक मृत्यु का केस दर्ज कर लिया है. शुरुआती जांच में सामने आया है कि वैवाहिक जीवन में चल रहे मनमुटाव की वजह से कपल ने ये कदम उठाया गया. दोनों के बीच शादी के बाद से ही झगड़े बढ़ गए थे. आगे मामले की जांच चल रही है. मृतक के परिवारों ने भी तेलंगाना में अलग-अलग शिकायतें दर्ज कराई हैं.

डेक्कन हेराल्ड की रिपोर्ट के मुताबिक, पुलिस ने बताया कि रेड्डी ने एक सुसाइड नोट भी छोड़ा था. उसमें उसने लिखा था कि उनकी मौत के लिए किसी को भी जिम्मेदार न ठहराया जाए. उन्होंने अपनी स्वास्थ्य स्थिति के बारे में भी बताया. रिपोर्ट के मुताबिक, भानु कथित तौर पर डिप्रेशन से जूझ रहे थे. ये भी दावा किया गया है कि दोनों परिवारों को उनके आपसी रिश्ते के बारे में कोई जानकारी नहीं थी. 

नोट:- (अगर आपके या आपके किसी परिचित के मन में आता है खुदकुशी का ख्याल तो ये बेहद गंभीर मेडिकल एमरजेंसी है. तुरंत भारत सरकार की जीवनसाथी हेल्पलाइन 18002333330 पर संपर्क करें. आप टेलिमानस हेल्पलाइन नंबर 1800914416 पर भी कॉल कर सकते हैं. यहां आपकी पहचान पूरी तरह से गोपनीय रखी जाएगी और विशेषज्ञ आपको इस स्थिति से उबरने के लिए जरूरी परामर्श देंगे. याद रखिए जान है तो जहान है.)

Advertisement

वीडियो: स्ट्रेट ऑफ़ होर्मुज से फोकस हटाकर ट्रंप जंग रोकने की बात क्यों करने लगे?

Advertisement