The Lallantop

'रिश्ता' टूटने पर लड़की के घर की कारों को लगाई आग, पुलिस जांच में सामने आया लड़के का सच

आरोपी ने महिला के भाई पर हमला कर दिया. उसकी बाइक में तोड़फोड़ शुरू कर दी. इसके बाद उसने घर से बाहर आकर लड़की के पिता की कार में आग लगा दी. यह विवाद यहीं खत्म नहीं हुआ. आरोपी और उसके साथी अरेहल्ली के एक अपार्टमेंट में पहुंचे. जहां लड़की और उसकी मां रहती हैं.

Advertisement
post-main-image
एक व्यक्ति ने लड़की से बातचीत बंद होने पर उसके घर की कार और बाइक में आग लगा दी. (सांकेतिक तस्वीर-AI)

बेंगलुरु में एक व्यक्ति ने कथित तौर पर लड़की से बातचीत बंद होने पर उसके घर की तीन कारों और एक बाइक में आग लगा दी. इस घटना में कार और बाइक बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गए. लड़की के परिजनों की सूचना पर पुलिस ने शिकायत दर्ज करते हुए जांच-पड़ताल शुरू कर दी है. वहीं पुलिस ने बताया कि आरोपी पहले से हिस्ट्रीशीटर है. 

Add Lallantop as a Trusted Sourcegoogle-icon
Advertisement

इंडियन एक्सप्रेस की रिपोर्ट के मुताबिक घटना बेंगलुरु के चन्नमनाकेरे अचुकट्टू पुलिस स्टेशन के पास की है. आरोपी की पहचान हनुमंतनगर के रहने वाले राहुल के रूप में हुई है. पुलिस ने बताया कि आरोपी ने रविवार, 23 फरवरी की सुबह अपने कुछ साथियों के साथ लड़की के घर पहुंचा. इस दौरान कथित तौर पर उसने लड़की के भाई और पिता पर ‘रिश्ता’ खत्म करने का आरोप लगाया.

रिपोर्ट के मुताबिक आरोपी ने महिला के भाई पर हमला कर दिया. उसकी बाइक में तोड़फोड़ शुरू कर दी. इसके बाद उसने घर से बाहर आकर लड़की के पिता की कार में आग लगा दी. यह विवाद यहीं खत्म नहीं हुआ. आरोपी और उसके साथी अरेहल्ली के एक अपार्टमेंट में पहुंचे. जहां लड़की और उसकी मां रहती हैं.

Advertisement

इसके बाद महिला से न मिल पाने पर आरोपी अपार्टमेंट से नीचे आ गया. वहां बेसमेंट में खड़ी लड़की की मां की कार में आग लगा दी. इस दौरान आग ने पास में खड़ी एक और कार को अपनी चपेट में ले लिया. रिपोर्ट के मुताबिक अपार्टमेंट के सुरक्षा गार्ड ने बीच-बचाव की कोशिश की. आरोपी राहुल ने उस पर भी हमला कर दिया. घटना को अंजाम देने के बाद वो वहां से फरार हो गया.

ये भी पढ़ें- 'दिल्ली CMO से आंबेडकर, भगत सिंह की तस्वीरें हटाईं', AAP के दावे पर BJP ने भी तस्वीर दिखा दी

पुलिस ने बताया कि आरोपी राहुल कैब ड्राइवर का काम करता है. उस पर हत्या की कोशिश, ड्रग तस्करी और डकैती समेत 18 आपराधिक मामले दर्ज हैं. जनवरी 2022 में आरोपी राहुल के पैर में गोली भी मारी गई थी. पुलिस ने आगे बताया कि लड़की ग्रेजुएशन थर्ड ईयर की छात्रा है. वहीं आरोपी राहुल का मानना है कि लड़की के माता-पिता और भाई की वजह से उसका रिश्ता खत्म हुआ है.

Advertisement

वीडियो: अमेरिका के लॉस एंजिल्स में भीषड़ आग, 16 लोगों की मौत, 2 लाख लोग विस्थापित

Advertisement