The Lallantop

24 साल के लड़के ने 3 साल में बनाया करोड़ों का बिजनेस, अब खरीदा 1.8 करोड़ रुपये का अपार्टमेंट

Bengaluru में लीगल-टेक स्टार्टअप 'Legalit' के फाउंडर आकाश नारायण (24) ने अपना पहला घर खरीदा है. Instagram पर एक वीडियो शेयर करते हुए उन्होंने कहा कि यह कामयाबी सिर्फ उनकी नहीं, बल्कि उनके परिवार, मेंटर्स, साथियों और दोस्तों की भी है.

Advertisement
post-main-image
आकाश नारायण ने बेंगलुरु में 1.8 करोड़ रुपये का अपार्टमेंट खरीदा है. (फोटो: Instagram/@kshnryn)

Quick AI HighlightsClick here to view more

  • 24 वर्षीय आकाश नारायण ने बेंगलुरु के इलेक्ट्रॉनिक सिटी के पास कासाग्रैंड विवासिटी में अपना पहला घर खरीदा है और इसे अपने परिवार, मेंटर्स और साथियों को समर्पित किया है।
  • आकाश नारायण ने दिसंबर 2023 में लीगल-टेक स्टार्टअप 'लीगलिट' की स्थापना की थी जो वकीलों के लिए AI-सहायक सॉफ्टवेयर टूल्स विकसित करता है जिससे उनका कामकाज अधिक प्रभावी बनता है।
  • आकाश की यह सफलता उनकी टीम तथा मेंटर्स के सहयोग से संभव हुई है और भविष्य में वह अपने स्टार्टअप को और विकसित करने के लिए प्रेरित हैं।

बेंगलुरु के Gen Z एंटरप्रेन्योर आकाश नारायण ने अपना पहला घर खरीदा है. अमूमन ऐसी बड़ी कामयाबी पर लोग जश्न मनाते हैं, लेकिन आकाश ने इस पल को उन लोगों के नाम कर दिया जिन्होंने उनके सफर में उनका साथ दिया. 24 साल के आकाश लीगल-टेक स्टार्टअप 'लीगलिट' (Legalit) के फाउंडर हैं. उनके मुताबिक, इस स्टार्टअप का सालाना ग्रॉस रेवेन्यू अभी लगभग 13 करोड़ रुपये है.

Advertisement
कहां खरीदा है घर?

हिंदुस्तान टाइम्स की रिपोर्ट के मुताबिक, आकाश ने बेंगलुरु के इलेक्ट्रॉनिक सिटी के पास 'कासाग्रैंड विवासिटी' में एक अपार्टमेंट खरीदा है. सोशल मीडिया पर अपनी खुशी साझा करते हुए उन्होंने कहा कि यह कामयाबी सिर्फ उनकी नहीं, बल्कि उनके परिवार, मेंटर्स, साथियों और दोस्तों की भी है. एक पोस्ट में उन्होंने लिखा, 

"24 साल की उम्र में, मैंने अपना पहला अपार्टमेंट खरीदा है. पीछे मुड़कर देखूं तो यह कामयाबी सिर्फ मेरी नहीं है. यह मेरे परिवार, मेरे मेंटर्स, मेरी टीम और उन दोस्तों की भी है जिन्होंने इस सफर के हर कदम पर मुझे जमीन से जोड़े रखा. हर सीख, देर रात तक की मेहनत और हर कुर्बानी ने मुझे इस मुकाम तक पहुंचाया है. मैं जहां हूं, उसके लिए बहुत शुक्रगुजार हूं और आगे जहां हम जा रहे हैं, उसके लिए और भी ज्यादा मोटिवेटेड हूं. यह तो बस शुरुआत है."

Advertisement

आकाश ने क्या कहा?

आकाश ने एक इमोशनल वीडियो भी शेयर किया. उन्होंने अपनी मां का शुक्रिया अदा किया कि उन्होंने उन पर तब भी भरोसा किया जब उनके करियर का रास्ता मुश्किलों से भरा था. जिंदगी के सबक के लिए अपने पिता को धन्यवाद दिया. अपनी बहन को उन्हें जमीन से जोड़े रखने के लिए शुक्रिया कहा और अपने गुजरे हुए दादा और दादी को उन्हें दया सिखाने के लिए याद किया.

आकाश ने अपने मेंटर्स का भी शुक्रिया अदा किया जिन्होंने उनकी ग्रोथ में समय दिया. मुश्किल प्रोजेक्ट्स के दौरान साथ देने के लिए अपने साथियों की तारीफ की और उनकी लिमिट्स को आगे बढ़ाने के लिए उन्होंने अपने दोस्तों को क्रेडिट दिया.

Advertisement
कौन है आकाश नारायण?

लिंक्डइन प्रोफाइल के मुताबिक, आकाश नारायण ने 2020 और 2025 के बीच सेंट जोसेफ कॉलेज ऑफ लॉ में पढ़ाई की और अभी मणिपाल यूनिवर्सिटी जयपुर में डेटा साइंस की पढ़ाई कर रहे हैं. स्कूल स्टूडेंट के तौर पर उन्होंने VeBrowser और HowToTech जैसे एंड्रायड एप्लिकेशन बनाए, जो सीनियर सिटिजन्स को मॉडर्न टेक्नोलॉजी समझने में मदद करने के लिए बनाया गया एक ऐप है. इसे इंफोसिस से पहचान मिली.

ये भी पढ़ें: इस लड़के ने यूट्यूब देखकर 12 करोड़ का बिजनेस खड़ा कर दिया, सुनाई पूरी कहानी

क्या है 'लीगलिट'?

पिछले कई सालों में आकाश ने टेक्नोलॉजी, बिजनेस डेवलपमेंट और पॉलिटिकल कंसल्टिंग में काम किया. दिसंबर 2023 में उन्होंने ‘लीगलिट’ नाम की एक लीगल-टेक कंपनी शुरू की. यह खास तौर से वकीलों और लॉ फर्मों के कामकाज को आसान बनाने के लिए AI सॉफ्टवेयर टूल्स बनाती है. यह एक डिजिटल प्लेटफॉर्म की तरह काम करती है, जहां वकील अपने मुकदमों की तारीखें ट्रैक कर सकते हैं, कानूनी दस्तावेजों को AI की मदद से तेजी से तैयार कर सकते हैं और क्लाइंट्स की बिलिंग व इनवॉइस को मैनेज कर सकते हैं.

वीडियो: हम बिहार के लोग: बिहारी बिजनेसमैन, जिसने राज्य में 1100 करोड़ की इंडस्ट्री खड़ी की

Advertisement