The Lallantop

11 महीने के बेटे की बाथरूम में डूबकर मौत, खुद को कसूरवार समझ मां ने जान दे दी

पुलिस को शक है कि हो सकता है प्रतिभा की नजर बच्चे पर नहीं पड़ी. जब तक उन्होंने बेटे को चेक किया तब तक उसकी मौत हो चुकी थी. प्रतिभा बच्चे की मौत का सदमा बर्दाश्त नहीं कर पाईं और कुछ समय बाद खुद भी आत्महत्या कर ली. शाम करीब 6.30 बजे महंतेश ऑफिस से घर लौटे. दरवाजा खटखटाया, लेकिन कोई जवाब नहीं मिला.

Advertisement
post-main-image
11 माह के बच्चे की मौत के बाद महिला इंजीनियर ने अपनी जान दे दी. (फोटो- इंजिया टुडे )

कर्नाटक के बेंगलुरु में एक 29 साल की महिला इंजीनियर ने आत्महत्या कर ली. ऐसा बताया गया है कि महिला का 11 महीने का बेटा बाथरूम में पानी से भरी बाल्टी में गिर गया था जिससे उसकी मौत हो गई. महिला बेटे की मौत बर्दाश्त नहीं कर पाई और इसके लिए खुद को जिम्मेदार मान रही थी. सदमे में उसने खुद भी जान दे दी. पुलिस ने पति की शिकायत पर मामला दर्ज कर लिया है.

Add Lallantop as a Trusted Sourcegoogle-icon
Advertisement

घटना बेंगलुरु के चंद्र लेआउट थाना क्षेत्र की है. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, मृतक महिला की पहचान प्रतिभा के तौर पर हुई है. वो सिल्क बोर्ड के पास एक टेक कंपनी में काम करती थीं. मामला बुधवार, 1 अप्रैल को उस समय सामने आया जब महिला के पति महंतेश ने थाने में शिकायत दर्ज कराई. 

महंतेश भी पेशे से इंजीनियर हैं. उन्होंने पुलिस को बताया कि 1 अप्रैल की वे काम पर चले गए. इस दौरान उनकी पत्नी और बेटा अगस्त्य घर पर ही थे. पति के मुताबिक प्रतिभा Work From Home करती थीं. घटना के दिन वो अपने काम में बिजी थीं. उसी दौरान कथित तौर पर बेटा अगस्त्य बाथरूम में चला गया और गलती से पानी भरी बाल्टी में गिर गया.

Advertisement

पुलिस को शक है कि हो सकता है प्रतिभा की नजर बच्चे पर नहीं पड़ी. जब तक उन्होंने बेटे को चेक किया तब तक उसकी मौत हो चुकी थी. प्रतिभा बच्चे की मौत का सदमा बर्दाश्त नहीं कर पाईं और कुछ समय बाद खुद भी आत्महत्या कर ली. शाम करीब 6.30 बजे महंतेश ऑफिस से घर लौटे. दरवाजा खटखटाया, लेकिन कोई जवाब नहीं मिला.

बाद में उन्होंने अपनी पत्नी के फोन पर कॉल किया. लेकिन कॉल पिक नहीं हुआ. इसके बाद महंतेश ने घर की दूसरी चाबी से गेट को खोला. वो जब अपने कमरे में पहुंचे तो पत्नी को मृत पाया. बच्चा भी बेड पर मृत पड़ा मिला. इसके बाद महंतेश ने पुलिस को इसकी सूचना दी. मौके पर पहुंची पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी. एक सीनियर पुलिस ऑफिसर ने बताया कि बिस्तर के पास महिला का लिखा एक नोट मिला था.

उनके मुताबिक नोट में महिला ने लिखा कि उनका बेटा पानी में गिर गया और उसकी मौत हो गई. और वह उसे बचा नहीं पाई, इसलिए वह माफी मांगती हैं. पुलिस ने आगे बताया कि कपल 4 साल से एक किराये के घर में रहता था.

Advertisement

यह भी पढ़ें: दूल्हे से पड़ोसियों ने शराब पार्टी मांगी, नहीं दी तो परिवार को मारा, दुल्हन को भी नहीं छोड़ा

महंतेश ने अपनी पत्नी की मौत पर संदेह किया है. उन्होंने कानूनी कार्रवाई की मांग की है. 

वीडियो: PM Modi की रैली में गैस मांगने वाले वीडियो की सच्चाई क्या है?

Advertisement