The Lallantop

नाबालिग को बर्थडे पार्टी में बुलाया, निर्वस्त्र कर पीटा और पेशाब किया; पीड़ित ने सुसाइड कर लिया

Basti suicide News: पार्टी में कथित तौर पर पीड़ित के कपड़े उतारकर बेरहमी से पीटा गया. आरोप है कि 4 लोगों ने उस पर पेशाब भी किया. विक्टिम की मां ने पुलिस पर भ्रष्टाचार का आरोप लगाया है. उनका कहना है कि पुलिस ने घूस खाया है. इसीलिए आरोपियों पर कार्रवाई नहीं की गई.

Advertisement
post-main-image
किशोर को बर्थडे पार्टी में बुलाया गया था. (फ़ोटो - आजतक)
author-image
संतोष सिंह

उत्तर प्रदेश के बस्ती ज़िले में एक 17 साल के एक युवक ने कथित तौर पर अपने साथ हुए हिंसा और अपमान के बाद अपनी जान ले दी (Basti boy dies by suicide). आरोप है कि उसे एक बर्थडे पार्टी में बुलाया गया, निर्वस्त्र करके उसकी पिटाई की गई और उस पर पेशाब भी किया गया. परिवार वालों ने ये भी आरोप लगाया कि शुरुआत में पुलिस ने शिकायत पर कार्रवाई नहीं की. वहीं, पुलिस ने 3 आरोपियों के पकड़े जाने की बात की है.

Add Lallantop as a Trusted Sourcegoogle-icon
Advertisement

पुलिस ने बताया कि परिवार वालों की शिकायत पर मामला दर्ज किया गया है और 3 आरोपियों को पकड़ लिया गया है. इंडिया टुडे की ख़बर के मुताबिक़, 20 दिसंबर की रात मृतक किशोर को एक बर्थडे पार्टी में बुलाया गया था. इसी पार्टी में कथित तौर पर उसे नंगा करके बेरहमी से पीटा गया और 4 लोगों ने उस पर पेशाब भी किया. बताया गया कि आरोपियों ने इस घटना का वीडियो भी बना लिया.

बाद में आरोपियों ने वीडियो वायरल करने की धमकी दी. लड़के ने आरोपियों से वीडियो डिलीट करने की गुहार लगाई थी. लेकिन परिवार वालों के आरोपों के मुताबिक़, आरोपियों ने किशोर को और अपमानित किया और उसे थूक चाटने को मजबूर किया. इससे युवक आहत होकर घर लौटा और उसने अपने माता-पिता को घटना के बारे में बताया. फिर उसने 23 दिसंबर को आत्महत्या कर ली.

Advertisement

बाद में परिवार शव को पास के पुलिस स्टेशन ले गया और तुरंत कार्रवाई की मांग की. परिवार वालों का आरोप है कि अधिकारियों ने शुरू में मामला दर्ज नहीं किया और ना ही कार्रवाई की. इसके बाद परिवार के लोग शव को लेकर SP ऑफ़िस पहुंचे और वहां धरना दिया. उन्होंने बताया कि कई घंटों के प्रदर्शन के बाद मामला दर्ज किया गया और कार्रवाई का आश्वासन दिया गया.

ये भी पढ़ें - मध्यप्रदेश के शिवपुरी में दलित युवक की पीट-पीट कर हत्या

विक्टिम की मां ने पुलिस पर भ्रष्टाचार का आरोप लगाया है. उनका कहना है कि पुलिस ने घूस खाया है, इसीलिए आरोपियों पर कार्रवाई नहीं की गई. वहीं, मृतक किशोर के मामा का कहना है कि उस पर हमला क्यों किया गया, ये अभी तक स्पष्ट नहीं है. लेकिन उन्हें पहले की किसी बात पर दुश्मनी का संदेह है. सर्कल ऑफ़िसर (CO) प्रदीप कुमार त्रिपाठी का कहना है कि मामला दर्ज कर लिया गया है. शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा गया है और जांच की जा रही है. दोषियों के ख़िलाफ़ सख़्त कार्रवाई की जाएगी.

Advertisement

वीडियो: MP में कारोबारी और उनकी पत्नी ने आत्महत्या की, ED और BJP पर लगाए उत्पीड़न के आरोप; राहुल गांधी से बच्चों की देखभाल की मांग

Advertisement