The Lallantop

योगी को दी धमकी, अब थाने में लंगड़ाते हुए बोला- 'माफ कर दो, अब सभी धर्मों का सम्मान करूंगा... '

Bareilly के मेहजान ने CM Yogi Adityanath को Facebook पर धमकी दी. Mahakumbh और Ram Mandir पर विवादित टिप्पणी की. पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया. अब उसका एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है. जिसमें वो लंगड़ाता और माफी मांगता हुआ नजर आ रहा है.

Advertisement
post-main-image
बरेली के सीओ सिटी पंकज कुमार श्रीवास्तव (बाईं ओर) दाईं ओर आरोपी मेहजान (तस्वीर : सोशल मीडिया)

उत्तर प्रदेश के बरेली में विवादित पोस्ट के चलते एक व्यक्ति को गिरफ्तार कर लिया गया. पुलिस ने आरोपी व्यक्ति का नाम मेहजान बताया है. आरोप है कि उसने सोशल मीडिया पर कुछ पोस्ट किए, जिनमें महाकुंभ, राम मंदिर समेत CM योगी आदित्यनाथ (Yogi Adityanath ) पर विवादित टिप्पणी की गई थी. पोस्ट के वायरल होते ही विश्व हिंदू परिषद के नेता ने इसकी शिकायत पुलिस में दर्ज कराई. पुलिस ने एक्शन लेते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया. अब आरोपी का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है जिसमें वह लंगड़ाता और माफ़ी मांगता हुआ दिख रहा है.

Add Lallantop as a Trusted Sourcegoogle-icon
Advertisement

दैनिक भास्कर की रिपोर्ट के मुताबिक शुक्रवार, 10 जनवरी के रोज बरेली के विश्व हिंदू परिषद (विहिप) नेता केके शंखधार ने कथित भड़काऊ पोस्ट को देखा. शंखधार ने पोस्ट के स्क्रीनशॉट्स को ADG बरेली और यूपी पुलिस से टैग करते हुए कार्रवाई की मांग की. जिसके बाद पुलिस ने तुरंत एक्शन लिया और आरोपी मेहजान को गिरफ्तार कर लिया.

बरेली पुलिस ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर एक वीडियो शेयर कर मामले की जानकारी दी है. वीडियो में सीओ सिटी पंकज कुमार श्रीवास्तव ने बताया,

Advertisement

"आरोपी महजान ने दूसरे धर्म के प्रति, मंदिर के प्रति और मुख्यमंत्री के प्रति अपमानजनक टिप्पणी की. इसके अलावा जब कुछ लोगों ने इसका विरोध किया तब उनके खिलाफ भी कुछ घटनाएं देखी गईं जिसके चलते उचित धाराओं में कार्यवाही की गई है."

एक और पोस्ट में भी बरेली पुलिस ने जानकारी दी है. जिसके मुताबिक, 10 जनवरी के रोज आरोपी मेहजान को पुरानी लोको कॉलोनी से गिरफ्तार किया गया था. उस पर बीएनएस की धारा 196, 352, 351(2), 109 और 308(5) के तहत मामला दर्ज किया गया है.

इसके अगले दिन मेहजान का एक वीडियो सोशल पर वायरल हुआ है. वीडियो में मेहजान प्रेमनगर थाने में हाथ जोड़कर एक कमरे से बाहर आता दिख रहा है. वीडियो में मेहजान लंगड़ाते हुए कह रहा है,

Advertisement

“साहब, गलती हो गई... माफ कर दो. अब कभी कोई पोस्ट नहीं करूंगा. सभी धर्मों का सम्मान करूंगा.”

गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने मेहजान को जेल भेज दिया. मामले की जांच अभी जारी है.

वीडियो: कन्नौज रेलवे स्टेशन पर हुए हादसे के ज़िम्मेदारों पर क्या एक्शन होगा? मंत्री असीम अरुण ने क्या कहा?

Advertisement