The Lallantop

सपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता मनोज यादव के लापता होने की खबर थी, अब पता चला अरेस्ट हुए हैं

लखनऊ से सटे बाराबंकी से समाजवादी पार्टी के राष्ट्रिय प्रवक्ता मनोज यादव को गिरफ्तार कर लिया गया है. दो दिन से उनके लापता होने की खबर फैली हुई थी, लेकिन अब पुलिस ने साफ कर दिया है. मनोज यादव टीवी पर सपा का पक्ष मज़बूती से रखने के लिए जाने जाते हैं.

Advertisement
post-main-image
समाजवादी पार्टी के प्रवक्ता मनोज यादव.
author-image
आशीष श्रीवास्तव

11 फरवरी को बाराबंकी जिले में समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता मनोज यादव उर्फ बबलू अपने कुछ साथियों के साथ एक तिलक समारोह में शामिल होने गए थे. लेकिन फंक्शन खत्म होने के बाद वे घर नहीं लौटे. दो दिन तक उनके परिवार और पार्टी में हलचल रही, लेकिन कोई खबर नहीं मिली. अब सामने आया है कि फंक्शन से निकलते ही उन्हें और उनके साथियों को गिरफ्तार कर लिया गया था.

Add Lallantop as a Trusted Sourcegoogle-icon
Advertisement

आधिकारिक रिपोर्ट के मुताबिक, 13 फरवरी को लखनऊ स्पेशल टास्क फ़ोर्स (STF) ने इस कार्रवाई को अंजाम दिया. बाराबंकी के सफदरगंज इलाके से मनोज यादव और उनके साथियों को हिरासत में लिया गया. बाराबंकी पुलिस ने इस मामले में कोई बयान नहीं दिया. बताया गया कि गिरफ्तारी किसी पुराने दर्ज मामले के तहत की गई थी.

STF ने गिरफ्तारी के बाद मनोज यादव को बड़ागांव सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाकर मेडिकल जांच कराई. इसके बाद उन्हें कड़ी सुरक्षा में लखनऊ ले जाया गया. आरोप है कि मनोज यादव ने दलित महिला का यौन उत्पीड़न किया और जातिसूचक शब्दों का इस्तेमाल किया. यह केस सफदरगंज थाने में दर्ज है और लंबे समय से चल रहा था.

Advertisement
परिवार और पार्टी ने दर्ज की शिकायत

जब मनोज यादव 48 घंटे तक लापता रहे, तो उनके परिवार और पार्टी में चिंता बढ़ गई. समाजवादी पार्टी ने अपने X अकाउंट पर पोस्ट कर पुलिस से तत्काल कार्रवाई करने और मनोज यादव को ढूंढने की अपील की.
 

रिपोर्ट के अनुसार, 11 फरवरी को घर न लौटने पर उनकी पत्नी ने गोमती नगर विस्तार थाने में उनके गुमशुदा होने की रिपोर्ट दर्ज कराई थी.

Advertisement

ये भी पढ़ें- ऑफिस में दिखेगा नया ‘कर्मचारी’, न सैलरी, न छुट्टी…नौकरी बचानी है तो अभी जागिए!

मनोज यादव कौन हैं?

मनोज यादव समाजवादी पार्टी के प्रमुख नेताओं में से एक हैं. वे पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता और टीवी पैनेलिस्ट भी हैं. बाराबंकी के भगोलापुरवा के निवासी होने के कारण स्थानीय राजनीति में उनकी अच्छी पकड़ मानी जाती है. वे टीवी चैनलों पर राजनीतिक बहसों में सपा का पक्ष रखते हैं. उनकी गिरफ्तारी के बाद बाराबंकी और लखनऊ में सपा कार्यकर्ताओं में रोष देखा गया.

वीडियो: समाजवादी पार्टी के नेता आज़म खान एक बार फिर सलाखों के पीछे, जाली दस्तावेज बनवाने का आरोप

Advertisement