The Lallantop

हीरानी ने कहा AI से फिल्म बनाऊंगा, भड़की जनता ने कहा- "शाहरुख ने बर्बाद कर दिया"

हीरानी ने बताया कि वो 4-5 मिनट की शॉर्ट मूवी बनाना चाहते हैं. उनके पास एक आइडिया भी तैयार पड़ा है.

Advertisement
post-main-image
राजकुमार हीरानी फिलहाल 'मुन्ना भाई 3' और '3 इडियट्स' के सीक्वल पर काम कर रहे हैं.

आज के दौर में AI से दूर रह पाना लगभग असंभव-सा हो गया है. कई फिल्ममेकर्स इसे बड़े खतरे की तरह देख रहे हैं. वहीं कुछ फिल्ममेकर्स इस तकनीक का इस्तेमाल फिल्में बनाने के लिए करना चाहते हैं.  Rajkumar Hirani दूसरी कैटेगरी में आते हैं. उनका मानना है कि हमें AI को अपना क्रिएटिव साथी बनाना चाहिए. उन्होंने हालिया इंटरव्यू में कहा कि वो जल्द ही AI की मदद से एक शॉर्ट फिल्म बनाने वाले हैं. उसके लिए आइडिया भी उन्होंने रेडी कर रखा है. हालांकि लोग उनकी ये बात सुनकर बुरी तरह भड़क गए हैं. साथ ही हीरानी के इस फैसले के लिए Shahrukh Khan को दोषी ठहराने लगे.

Add Lallantop as a Trusted Sourcegoogle-icon
Advertisement

पिछले दिनों राजकुमार हीरानी ने वैरायटी इंडिया को एक इंटरव्यू दिया था. इस दौरान उनसे AI के बढ़ते चलन से जुड़ा सवाल किया गया. इस पर हीरानी ने बताया कि वो एक ऐसी कहानी पर काम कर रहे हैं, जिसे वो पूरी तरह AI से फिल्माएंगे. वो कहते हैं,

"मैं AI को लेकर कभी-कभी बहुत एक्साइटेड हो जाता हूं. मैं एक शॉर्ट AI मूवी भी बनाना चाहता हूं. AI एक बहुत अच्छा टूल साबित हो सकता है. हमें धीरे-धीरे इसे अपना दोस्त बना लेना चाहिए. ये अब यहीं रहने वाला है. ऐसा ज़रूरी नहीं कि आपको AI का इस्तेमाल करना ही पड़े या पूरी मूवी ही AI से बनानी हो. लेकिन इसके इस्तेमाल से हम कुछ ऐसी चीजें कर लेते हैं, जिन्हें पहले कर पाना मुश्किल था. ऐसी सिचुएशन में AI हमारी मदद कर सकता है. इससे खर्च भी कम हो सकता है. हालांकि, पूरी फिल्म AI से बनाना भी कोई आसान काम नहीं है. भले ही हम सेट पर न जाएं, फिर भी उसमें बहुत मेहनत और समय लगता है. AI से फिल्म बनाते हुए भी आप अच्छा-खासा खप जाते हैं."

Advertisement

हीरानी आगे कहते हैं,

"AI एक बहुत अच्छा टूल साबित होने वाला है. मैं 4-5 मिनट की एक छोटी फिल्म बनाने की योजना बना रहा हूं. ऐसा इसलिए क्योंकि मेरे पास एक कहानी है. दूसरी बात ये कि मैं इसी तरह से AI को सबसे बेहतर ढंग से सीख पाऊंगा. आने वाले महीनों में मैं कुछ कहानियां लिखते हुए इस फिल्म पर काम करूंगा. मेरे पास एक अच्छी कहानी है. मैं जल्द ही कुछ दिलचस्प लेकर आऊंगा."

हीरानी की बात ने इंटरनेट पर लोगों को काफी नाराज़ कर दिया है. उनका मानना है कि ऐसे बेहतरीन डायरेक्टर को AI से दूर ही रहना चाहिए. एक यूजर ने लिखा,

Advertisement

"एक बेहतरीन टैलेंट को इस तरह बर्बाद होते देखना बेहद दुखद है."

rajkumar hirani
एक यूजर का कमेंट.

दूसरे ने 'डंकी' और 'ज़ीरो' का हवाला देते हुए इसका दोष भी शाहरुख खान के मत्थे मढ़ दिया. उन्होंने लिखा,

"शाहरुख खान ने हीरानी और आनंद एल राय के बेहतरीन करियर को बर्बाद कर दिया है."

rajkumar hirani
एक यूजर का कमेंट.

तीसरे ने कहा,

"विधु विनोद चोपड़ा के प्रोडक्शन के बिना राजू हिरानी में पहले वाली बात नहीं है."

rajkumar hirani
एक यूजर का कमेंट.

इंटरनेट पर हीरानी को इसी तरह की नेगेटिविटी का सामना करना पड़ रहा है. हालांकि इस विवाद के दूसरे पक्ष को लोग नज़रअंदाज़ कर रहे हैं. वो ये कि हीरानी अभी केवल एक्सपेरिमेंट करना चाहते हैं. उन्होंने साफ़ कहा है कि वो AI का काम सीखना चाहते हैं. इसलिए फिलहाल वो केवल शॉर्ट फिल्म पर अपना हाथ आज़माएंगे. साथ ही उन्होंने ये भी कहा है कि वो AI का इस्तेमाल पूरी तरह से फिल्में बनाने के लिए नहीं करना चाहते. वो सिर्फ उसकी मदद लेना चाहते हैं. उसके लिए उन्हें सीखना होगा कि ये तकनीक काम कैसे करती है. इसीलिए वो एक शॉर्ट फिल्म बनाकर इसे समझना चाहते हैं. बता दें कि राजकुमार हीरानी बॉलीवुड के सबसे सफ़ल डायरेक्टर्स में से एक हैं. उनके खाते में 'मुन्ना भाई' फ्रैंचाइज़, '3 इडियट्स', 'संजू' और PK जैसी ब्लॉकबस्टर हैं. शाहरुख के साथ उनकी लेटेस्ट रिलीज़ 'डंकी' ने भी बॉक्स ऑफिस पर 450 करोड़ रुपये से ज़्यादा का कलेक्शन किया था. मगर क्रिटिक्स और ऑडियंस ने उसे हीरानी का सबसे कमज़ोर काम माना. 

वीडियो: शाहरुख खान की ‘डंकी’ ना चलने पर राजकुमार हिरानी ने क्या कहा?

Advertisement