The Lallantop

पिज्जा शॉप में कपल्स के लिए बनाए प्राइवेट केबिन, चल निकली दुकान, जो गए थे अब पछता रहे!

Auraiya में एक ‘जायका पिज़्ज़ा हब’ नाम की दुकान को सील कर दिया गया है. पुलिस का कहना है कि छापेमारी के दौरान पता चला कि केबिन के अंदर छोटे-छोटे छेद किये गए थे. इस केस में पुलिस ने दुकान के 2 संचालकों को गिरफ़्तार किया है.

Advertisement
post-main-image
पिज़्ज़ा हब सील. (फ़ोटो - आजतक)

उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) के औरैया ज़िले में एक ‘जायका पिज़्ज़ा हब’ नाम की दुकान पर कार्रवाई की गई है. पुलिस ने दुकान को सील कर दिया है (Auraiya Pizza Hub Seal). आरोप है कि दुकान के अंदर बने केबिन में हिडेन कैमरे लगाए गए थे और वहां आने वाले लड़के-लड़कियों के वीडियो बनाए जाते थे. बाद में वीडियो वायरल किए जाते थे.

Add Lallantop as a Trusted Sourcegoogle-icon
Advertisement

पुलिस का कहना है कि छापेमारी के दौरान पता चला कि केबिन के अंदर छोटे-छोटे छेद किये गए थे. इस केस में पुलिस ने दुकान के 2 संचालकों को गिरफ़्तार किया है. घटना औरैया ज़िले के बिधूना नगर की है. यहां अछल्दा रोड पर ‘जायका पिज़्ज़ा हब’ नाम से पिज़्ज़ा की एक दुकान है. पुलिस अधिकारियों का कहना है कि इसे लेकर एक शिकायत मिली थी. जिसके बाद कार्रवाई की गई.

इसे लेकर औरैया पुलिस ने सोशल मीडिया प्लेटफ़ॉर्म X पर पोस्ट किया. वीडियो में क्षेत्राधिकारी भरत पासवान ने बताया कि शिकायत के आधार पर कार्रवाई की गई है. उन्होंने आगे बताया,

Advertisement

एक शिकायती प्रार्थना पत्र प्राप्त हुआ था कि एक अछल्दा रोड पर जायका पिज्जा हब है. इसमें प्राइवेट केबिन बने हुए हैं. इन केबिन में लड़के-लड़कियां आते हैं और बैठकर खाते हैं. केबिन में एक छेद बनाया गया है. छेद के ज़रिए जो भी इसके संचालक हैं, वो वीडिया बनाते हैं और उसको वायरल करते हैं.

क्षेत्राधिकारी भरत ने आगे कहा,

इस सूचना पर समुचित धाराओं में मामला दर्ज किया गया है. प्रथम दृष्टया आरोप सत्य पाए गए हैं. इस आधार पर नायब तहसीलदार, मैं और बिधूना इंस्पेक्टर मौक़े पर पहुंचे. हम लोगों ने इसको सीज किया है. दो लोगों को गिरफ्तार किया गया और माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया गया है.

Advertisement

ये भी पढ़ें - एयर इंडिया ने अपने 10 केबिन क्रू मेंबर्स को सस्पेंड क्यों कर दिया? वजह हैरान कर देगी

उन्होंने आरोपियों के नाम हसनैन और अयान बताए हैं. सोशल मीडिया पर इसका एक वीडियो वायरल है. जिसमें अधिकारी दुकान को सील करते हुए दिख रहे हैं.

वीडियो: हरियाणा एग्रीकल्चर यूनिवर्सिटी के छात्रों से बात करते समय कैमरा क्यों बंद कराने लगे?

Advertisement