The Lallantop

LGBTQ इन्फ्लुएंसर मैड संधू की गोली मारकर हत्या, वीडियो-कपड़ों पर मिल चुकी थी वार्निंग

Amritsar Crime News: LGBTQ इन्फ्लुएंसर मैड संधू की गोली मारकर हत्या दी गई है. पुलिस ने आरोपियों को पकड़ने के लिए एक टीम का गठन कर दिया है. साथ ही मामले की हर ऐंगल से जांच की जा रही है.

Advertisement
post-main-image
पंजाब में मैड संधू की गोली मारकर हत्या. (Courtesy-Instagram/Mad Sandhu)

Quick AI HighlightsClick here to view more

  • पंजाब के अमृतसर में LGBTQ इन्फ्लुएंसर और मेकअप आर्टिस्ट मैड संधू को बाइक सवार दो हमलावरों ने गोली मारकर हत्या कर दी, जिसकी पुष्टि पुलिस कमिश्नर हरमनबीर सिंह गिल ने की।
  • मैड संधू के LGBTQ कंटेंट और उनके पुराने वीडियो को लेकर निहंग सिखों ने आपत्ति जताई थी, जिससे विवाद उत्पन्न हुआ और उन्हें ट्रोलिंग का सामना भी करना पड़ा था।
  • पुलिस ने घटना की जांच तेज कर दी है और दोषियों को पकड़ने के लिए विशेष टीम गठित की गई है, साथ ही इस हत्या को हालिया विवाद से जोड़ने पर अभी कोई पुष्टि नहीं हुई है।

पंजाब के अमृतसर में LGBTQ इन्फ्लुएंसर और मेकअप आर्टिस्ट मैड संधू की गोली मारकर हत्या कर दी गई. बताया गया कि संधू पर बाइक सवार 2 हमलावरों ने गोलियां चलाईं. इसके बाद उन्हें फौरन एक प्राइवेट अस्पताल पहुंचाया गया, लेकिन रास्ते में ही उनकी मौत हो गई. उनके पिता पंजाब पुलिस के रिटायर्ड सब-इंस्पेक्टर हैं. संधू पर हमला उस वक्त हुआ, जब वो अपनी कार लेने के लिए गए थे. मामले की पुष्टि अमृतसर के पुलिस कमिश्नर हरमनबीर सिंह गिल ने की. 

Advertisement

TOI की रिपोर्ट के मुताबिक, दोनों हमलावरों की पहचान नहीं हो पाई है. गिल ने बताया कि पुलिस को ठोस सबूत मिले हैं. वह जल्द ही दोषियों को पकड़ लेंगे. पुलिस को मौके से गोली के दो खोखे भी मिले हैं. हमलावरों को पकड़ने के लिए पुलिस की एक टीम बनाई गई है.

LGBTQ पर खुलकर बोलते थे

वारदात का एक वीडियो सामने आया है. इसमें घायल मैड जमीन पर पड़े नजर आ रहे हैं जबकि उनके कुछ दोस्त उन्हें उठाने की कोशिश कर रहे हैं. संधू एक सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर भी थे. वह LGBTQ से जुड़े मामलों पर खुलकर बात करते थे. साथ ही उनसे जुड़े वीडियो भी पोस्ट करते थे. इसकी वजह से उन्हें काफी ट्रोलिंग का सामना करना पड़ा था. उनके इंस्टाग्राम पर करीब 2.26 लाख फॉलोअर्स थे.

Advertisement

मैड ने पंजाबी फिल्म ‘ओये भोले ओये’ में भी काम किया था. संधू के कंटेंट पर निहंग सिखों के ग्रुप ने कई बार आपत्ति जताई थी. हाल ही में उनके ऑनलाइन एक्टिविटी, कपड़ों और पुराने वीडियो को लेकर भी निहंगों ने आपत्ति जताई थी. उन्हें उनके कंटेंट को लेकर चेतावनी भी थी दी थी. निहंगों का दावा था कि इससे पंजाब की संस्कृति और युवाओं पर बुरा असर पड़ सकता है.

पुराने वीडियो का इस्तेमाल

इस पर संधू की सफाई भी आई थी. उन्होंने कहा था कि वह बदल चुके हैं. साथ ही अपनी पुरानी गलतियों को दोहराना बंद कर दिया है. मैड ने यह भी आरोप लगाया कि विवाद खड़ा करने के लिए उनके पुराने वीडियो को दोबारा शेयर किया जा रहा है.

यह भी पढ़ें: डिप्रेशन, बेटे की बीमारी, तलाक.., 43वीं मंजिल से कूदने वाले संभव की कहानी सामने आई

Advertisement

पुलिस संधू की मौत की हर एंगल से जांच कर रही है. हालांकि, हालिया विवाद को हत्या से नहीं जोड़ा गया है. इससे पहले भी बठिंडा में कंचन कुमारी नाम की कंटेंट क्रिएटर की हत्या कर दी गई थी. उनके भी कंटेंट पर आपत्तियां आ रही थी.

वीडियो: तुर्किए से भारत लाया गया ड्रग माफिया नवप्रीत, अमित शाह ने भी अल्टीमेटम दे दिया

Advertisement