The Lallantop

'दृश्यम' फिल्म देखकर पिता की हत्या की, एक चूक से सलाखों के पीछे पहुंच गया

Bihar Crime: बिहार में एक युवक ने अपने ही पिता की हत्या कर दी. बताया जा रहा है कि आरोपी ने पहले अजय देवगन की फिल्म Drishyam देखी थी. इसके बाद ही उसने हत्या की साजिश रची.

Advertisement
post-main-image
बिहार में बेटे ने की बाप की हत्या. (Courtesy-ITG)

Quick AI HighlightsClick here to view more

  • समस्तीपुर के गरवा गांव में शिवशंकर ने अपने पिता रघुवीर साहनी की कुल्हाड़ी वार कर हत्या की और इस साजिश को अजय देवगन की फिल्म 'दृश्यम' देखकर बनाया गया था।
  • पिता और बेटे के बीच जमीन और पारिवारिक विवाद चल रहे थे, जिसके कारण दोनों के बीच तनाव था और शिवशंकर ने हत्या करने का निर्णय लिया।
  • पुलिस ने रेलवे स्टेशन से आरोपी का फोन ट्रैक कर उसे सूरत से गिरफ्तार किया और उसे बिहार में जेल भेजा गया, मामले की जांच जारी है।
author-image
जहांगीर आलम

बिहार के समस्तीपुर में एक शख्स ने दृश्यम फिल्म देखकर अपने पिता की कुल्हाड़ी मारकर हत्या कर दी. ‘दृश्यम’ अजय देवगन की मशहूर क्राइम-थ्रिलर फिल्म है, जिसका तीसरा भाग 2 अक्टूबर को सिनेमाघरों में रिलीज हुआ है. युवक पर आरोप है कि उसने 2000 किलोमीटर दूर सूरत में इस हत्याकांड की साजिश रची थी. हालांकि, उसकी एक गलती ने सारा राज खोल दिया. पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है. साथ ही उसे सूरत से गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है.

Advertisement

मामला बिहार के समस्तीपुर में हलई थाना इलाके के गरवा गांव का है. मृतक की पहचान रघुवीर साहनी के तौर पर हुई है. इंडिया टुडे से जुड़े जहांगीर आलम की रिपोर्ट के मुताबिक, रघुवीर का बेटा शिवशंकर अपनी पत्नी के साथ सूरत रहता था. बाप-बेटे में जमीन को लेकर विवाद था. इसके अलावा ये भी कहा गया कि पिता अपने बेटे और बहू को अक्सर गालियां दिया करते थे. ये सब बातें नाराजगी की वजह थीं, जिसकी वजह से शिवशंकर ने अपने ही पिता की कुल्हाड़ी से वार करके हत्या कर दी.

मृतक के बेटे पर शक

हत्या की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची. उन्होंने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा और मामले की जांच में लग गए. फॉरेंसिक टीम ने भी मौके से सबूत कलेक्ट किए. इसके बाद मृतक के बेटे से भी पूछताछ की गई. तभी उस पर कुछ शक हुआ. शक इस बात से भी हुआ कि बेटा अपने पिता के श्राद्ध कर्म में भी शामिल नहीं हुआ. इसके बाद पुलिस ने बेटे को लेकर अपनी पड़ताल शुरू की. पुलिस की पड़ताल में मृतक का बेटा ही उनका कातिल निकला. 

Advertisement
पुलिस ने किया खुलासा

पुलिस के मुताबिक, आरोपी ने अजय देवगन की फिल्म ‘दृश्यम’ देखकर अपने पिता की हत्या की साजिश रची. इसके लिए वह सूरत से समस्तीपुर आया. देर रात करीब 12 बजे वह अपने गांव पहुंचा. चोरी से पिछले दरवाजे से घर में दाखिल हुआ. उसके पिता घर के दरवाजे के पास ही सो रहे थे. उसने कमरे में रखी कुल्हाड़ी उठाई और अपने सोते हुए पिता पर वार करने लगा. लगातार कई बार हमला करने की वजह से रघुवीर की मौके पर ही मौत हो गई. 

पत्नी को स्टेशन से फोन किया

हत्या के बाद शिवशंकर उसी रात फिर ट्रेन में बैठकर सूरत के लिए रवाना हो गया. इस दौरान उसने अपना फोन स्विच ऑफ कर रखा था लेकिन सूरत लौटने के पहले उसने स्टेशन से अपनी पत्नी से फोन पर बात की थी. पुलिस के लिए यही कॉल सुराग बन गई, जिसने बाद में शिवशंकर का भेद खोल दिया. 

यह भी पढ़ें: 'नहीं गिर रहा हूं सर...' कहते हुए 43वीं मंजिल से छलांग लगा दी, दो टुकड़ों में बंट गया शरीर

Advertisement

पुलिस ने आरोपी को सूरत से गिरफ्तार किया. इसके बाद उसे बिहार लाकर कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया. मामले की पुष्टि पटोरी डीएसपी बीके मेधावी ने की. उन्होंने बताया कि हत्या करने के बाद आरोपी पटोरी स्टेशन से निकल गया था. स्टेशन से उसने अपनी पत्नी को फोन किया था. यहीं से वह अपने ही बुने जाल में फंस गया. पुलिस की पड़ताल में उसकी लोकेशन पर शक हुआ था. 

वीडियो: मुंबई में प्रोटेस्ट खत्म होते ही दिपके ने क्या ऐलान किया?

Advertisement