The Lallantop

दूल्हे को पहनाने के लिए किराए पर 14.50 लाख का माला लिया था, बदमाश लूट ले गए

Alwar 14.5 Lakh Garland Looted: आमिर नाम के युवक की शादी हो रही थी. बताया गया कि समसुद्दीन नाम के व्यक्ति ने हरियाणा से किराए पर ये माला मंगाई थी. इस दौरान गांव के बीच ये माला चर्चा का विषय रही. फिर ये घटना हो गई.

Advertisement
post-main-image
14.50 लाख रुपए की नोटों की माला किराए पर मंगवाई थी. (फ़ोटो- आजतक)
author-image
हिमांशु शर्मा

राजस्थान के अलवर ज़िले में एक 14.50 लाख रुपये के नोटों की माला लूटने (14.5 Lakh Garland Looted Rajasthan) की घटना चर्चा में है. इस माला को एक शादी में दूल्हे को पहनाने के लिए किराए पर लिया गया था. कार्यक्रम के बाद जब माले का मालिक उसे लेकर लौट रहा था, तभी बदमाशों ने उस पर हमला कर दिया. इस दौरान उसे चोट भी आई है. पुलिस बदमाशों की तलाश में जुटी हुई है.

Add Lallantop as a Trusted Sourcegoogle-icon
Advertisement

घटना चोपानकी थाना क्षेत्र में रविवार, 1 जून को घटी. इलाक़े के चूहड़पुर गांव में आमिर नाम के युवक की शादी हो रही थी. बताया गया कि समसुद्दीन नाम के व्यक्ति ने हरियाणा से किराए पर ये माला मंगाई थी. ताकि वो इस शादी में ‘शान दिखा’ सके. शादी में नोटों की माला दूल्हे को पहनाई गई.

इस दौरान गांव के बीच ये माला चर्चा का विषय रही. इस माले के फ़ोटो और वीडियोज़ सोशल मीडिया पर वायरल हुए. शादी के बाद शाद नाम का युवक अपनी माला बाइक पर लेकर वापस जा रहा था. तभी कुछ बदमाशों ने रास्ते में क्रेटा गाड़ी से शाद की बाइक को टक्कर मारी दी. जिससे वो गिर गया.

Advertisement

ये भी पढ़ें- दिल्ली पुलिस को 'अपनों' ने ही लूटा, कॉन्सटेबल ने मालखाने से करोड़ों के वारे न्यारे कर दिए

आरोप है कि बदमाशों ने हथियार की नोक पर उससे नोटों की माला लूट ली. बताया गया कि शाद ने इन बदमाशों का विरोध करने की कोशिश की थी. लेकिन उन्होंने शाद के साथ मारपीट भी की. इस दौरान शाद के सिर में चोट आई है. इसके बाद शाद ने मामले की सूचना पुलिस को दी है.

Advertisement

आजतक की ख़बर के मुताबिक़, भिवाड़ी के एडिशनल SP अतुल साहू, DSP कैलाश चौधरी और तिजोरा के DSP शिवराज सिंह समेत कई लोग घटनास्थल पर पहुंचे. DSP कैलाश चौधरी ने घटना को लेकर आजतक से बात की. बताया कि पुलिस ने शाद के बयान के आधार पर मामला दर्ज कर लिया गया है. पुलिस जांच में जुटी हुई है. जल्द ही बदमाशों को गिरफ़्तार कर लिया जाएगा.

ये भी पढ़ें- यूपी के हमीरपुर में दलित युवक से लूट के बाद बर्बरता, आरोपियों ने दोनों कान काटे

वीडियो: पुलिसकर्मी से लूट के बाद बोनट पर घसीटने का वीडियो वायरल, ये जानकारी सामने आई

Advertisement