The Lallantop

क्या सच में 16 डिग्री पर AC जल्दी ठंडा करता है?

क्या आप भी गर्मी में अपने कमरे को जल्दी ठंडा करने के लिए AC को 16 डिग्री सेल्सियस पर सेट कर देते हैं? AC जितने कम टेंप्रेचर पर चलाया जाता है, उसे उतनी ज़्यादा मेहनत करनी पड़ती है. यानी AC का कंप्रेसर ज़्यादा देर तक लगातार चलता रहता है और इसलिए ज़्यादा बिजली खर्च होती है.

Advertisement
post-main-image
बिजली के बचत के लिए AC हमेशा 24-26 पर रखे ( फोटो - आज तक)

गर्मी बढ़ते ही ज़्यादातर घरों में AC का इस्तेमाल शुरू हो जाता है. कई लोग कमरे को जल्दी ठंडा करने के लिए AC का टेंप्रेचर सीधे 16 डिग्री पर कर देते हैं. क्योंकि हम मानते हैं कि इससे कमरा जल्दी बर्फ़ जैसा ठंडा हो जाएगा. लेकिन आपकी यही आदत, महीने के अंत में भारी बिजली बिल का कारण बन सकती है.

Add Lallantop as a Trusted Sourcegoogle-icon
Advertisement

असल में, AC जितने कम टेंप्रेचर पर चलाया जाता है, उसे उतनी ज़्यादा मेहनत करनी पड़ती है. यानी AC का कंप्रेसर ज़्यादा देर तक लगातार चलता रहता है और इसलिए ज़्यादा बिजली खर्च होती है. लेकिन…

क्या सच में 16 डिग्री पर AC जल्दी ठंडा करता है?

ऑन-डूर सर्विस की एक रिपोर्ट के मुताबिक, एक्सपर्ट कहते हैं कि ये पूरी तरह सच नहीं है. AC की कूलिंग उसकी मशीन और कमरे के साइज़ पर निर्भर (डिपेंड) करती है, यानी 16 डिग्री पर AC चलाने से कमरा जल्दी ठंडा नहीं होता है.

Advertisement

अगर आप AC को 24°C की जगह 16°C पर सेट करते हैं, तो फ़र्क बस इतना है कि AC ज़्यादा समय तक चलता रहेगा ताकि वह उस टेंप्रेचर तक पहुंच सके. इसी कारण से, बिजली ज़्यादा खर्च होती है.

बिजली बिल में कितना अंतर पड़ सकता है?

मान लीजिए, आपके घर में 1.5 टन का AC है, जो रोज 8-10 घंटे चलता है. तो एक 1.5 टन inverter AC आमतौर पर 24°C पर 8 घंटे चलाने पर रोज करीब 8–10 यूनिट बिजली खर्च कर सकता है. लेकिन अगर वही AC 16°C पर लगातार चलाया जाए, तो खपत बढ़कर लगभग 11–14 यूनिट प्रतिदिन तक पहुंच सकती है. यानी महीने में करीब 60–120 यूनिट ज़्यादा बिजली खर्च हो सकती है.

ऊर्जा विशेषज्ञों के मुताबिक, AC का तापमान 1 डिग्री कम करने पर बिजली की खपत लगभग 5-6 प्रतिशत तक बढ़ सकती है. यानी 24°C ( चौबीस डिग्री सेल्सियस) से सीधे 16°C पर जाना, आपके बिजली के खर्चें को बहुत भारी बना सकता है.

Advertisement
सरकार क्या सलाह देती है?

TOI की एक रिपोर्ट के मुताबिक, भारत सरकार के Bureau of Energy Efficiency (BEE) ने लोगों को AC को 24°C ( चौबीस डिग्री सेल्सियस) पर चलाने की सलाह दी है. सरकार का कहना है कि यही सबसे सही तापमान माना जाता है. इससे बिजली की भी बचत होती है.

बिजली बचाने के आसान तरीके 

- AC को 24-26°C पर चलाएं.
- टाइमर और sleep mode का इस्तेमाल करें.
- कमरे के दरवाजे-खिड़कियां बंद रखें.
- AC की समय-समय पर सफाई और सर्विस कराएं.
- AC के साथ पंखा चलाएं, इससे cooling जल्दी फैलती है.

तो 24°C ( चौबीस डिग्री सेल्सियस) पर AC चलाना आपको गर्मी और भारी बिजली बिल दोनों से आराम दे सकती है.

(ये स्टोरी इंटर्न सत्यन ने की है.)

वीडियो: सेहत: हड्डियों के लिए धीमा ज़हर हैं ये 5 चीज़ें

Advertisement