The Lallantop

अहमदाबाद प्लेन क्रैश के पायलट के शव की पहचान कैसे हुई, चश्मदीद ने जो कहा वो रोंगटे खड़े कर देगा!

Ahmedabad Plane Crash: शख्स ने बताया कि जब वह अस्पताल के अंदर घुसा तो उसे कैप्टन सुमित सभरवाल का शव पायलट की सीट पर बैठी अवस्था में मिला. प्लेन के स्टीयरिंग कॉलम (योक) को मौत के बाद भी पकड़े हुए थे.

Advertisement
post-main-image
कैप्टन सुमित सभरवाल (बाएं) का शव बैठी हुई अवस्था में मिला था. (Photo: ITG)

बीते साल जून में हुए अहमदाबाद प्लेन क्रैश ने कई जिंदगियां छीन लीं. जख्म ऐसे जो शायद कभी न भरें. हादसे के बाद जिस मुर्दाघर में मृतकों के शव रखे गए थे, उसके अंदर जाने वाले शख्स ने आंखों देखा हाल सुनाया है. शख्स ने बताया कि जब वह अस्पताल के अंदर घुसा तो उसे कैप्टन सुमित सभरवाल का शव पायलट सीट से चिपके हुए हाल में मिला था. मौत के बाद भी प्लेन का स्टीयरिंग कॉलम (योक) नहीं छूटा था. चश्मदीद ने बताया कि वहां जो नजारा दिखा, उसे पूरी जिंदगी नहीं भुला सकते.

Add Lallantop as a Trusted Sourcegoogle-icon
Advertisement

रोमिन वोहरा ने इस हादसे में अपने परिवार के तीन सदस्यों को खो दिया. उन्होंने ब्रिटिश अखबार द डेली मेल को बताया कि वह पीड़ितों की पहचान करने के लिए अहमदाबाद अस्पताल के मुर्दाघर में घुसने में कामयाब रहा. कोविड महामारी के दौरान, रोहित ने इस अस्पताल के पैथोलॉजी में लैब असिस्टेंट के तौर पर काम किया था. इसलिए अपने संपर्कों का इस्तेमाल करके उन्हें अंदर जाने की इजाजत मिल गई. 

'बच्चे को सीने से लगाए रही मां'

रोहित के मुताबिक, मृतकों के अवशेष मुर्दाघर के फर्श पर बिखरे पड़े थे, जिनमें कटे हुए अंग और बुरी तरह से झुलसे हुए शव शामिल थे. याद करते हुए रोहित ने बताया कि उन्होंने एक झुलसी हुई मां को देखा जो अभी भी अपने बच्चे को सीने से लगाए हुए थी. रोहित ने एक छोटी बच्ची की खोपड़ी देखी, जिससे उन्होंने अपनी भतीजी की तस्वीर मिलाने की कोशिश की.

Advertisement
‘कैप्टन सभरवाल का शव भी देखा’

रोहित ने यह भी दावा किया कि उन्होंने कैप्टन सभरवाल का शव कमरे के एक कोने में अलग से रखा हुआ देखा. उन्होंने बताया कि पायलट की पीठ बुरी तरह जल गई थी, लेकिन उनके शरीर का अगला हिस्सा और उनकी यूनिफॉर्म ज्यादातर सही-सलामत थे. उनकी यूनिफॉर्म एक सफेद शर्ट, एक गहरे रंग की टाई और पतलून भी सही-सलामत थी और उन्होंने अभी भी अपने जूते पहने हुए थे.

रिपोर्ट के मुताबिक, रोहित ने बताया कि कैप्टन अभी भी बैठे हुए लग रहे थे और उन्होंने प्लेन के दोहरे हैंडल वाले योक को कसकर पकड़ा हुआ था. हो सकता है कि यह क्रैश के जोर से या उन्हें कॉकपिट से बाहर निकालते समय टूट गया हो.

ahmedabad plane crash
स्टीयरिंग कॉलम (योक) (फोटो: लिंक्डइन )

ये भी पढ़ें: 'को-पायलट के हाथों में था कंट्रोल, मॉनिटरिंग कर रहे थे कैप्टन', एयर इंडिया प्लेन क्रैश पर एक और खुलासा

Advertisement

एयर इंडिया की फ्लाइट ‘AI171’ ने 12 जून 2025 की दोपहर अहमदाबाद के सरदार वल्लभ भाई पटेल इंटरनेशनल एयरपोर्ट से उड़ान भरी थी. यात्रा शुरू होने के कुछ ही सेकंड बाद प्लेन एयरपोर्ट के पास मेडिकल कॉलेज के हॉस्टल के ऊपर क्रैश हो गया. इस हादसे में 241 यात्रियों समेत हॉस्टल और उसके आस-पास के करीब 35 लोग मारे गए थे.

वीडियो: सोशल लिस्ट: अहमदाबाद प्लेन क्रैश पर इटैलियन अखबार ने पायलट पर दोष मढ़ा, मचा बवाल

Advertisement