अतीक अहमद के सबसे छोटे बेटे अबान अहमद को आज यानी 8 अगस्त को प्रयागराज में सुपुर्द-ए-खाक किया जाएगा. 6 अगस्त को एक सड़क हादसे में उनकी मौत हो गई थी. इस जनाजे में अतीक के दोनों बड़े बेटे मोहम्मद उमर और अली अहमद भी शामिल होंगे. इलाहाबाद हाई कोर्ट ने दोनों भाइयों को इसके लिए सशर्त अंतरिम पैरोल दे दी है. उमर को लखनऊ जेल और अली को झांसी जेल से भारी सुरक्षा के बीच प्रयागराज लाया जा रहा है.
अतीक के बेटे अबान के जनाजे में शामिल होंगे भाई अली-उमर, जेल से पहुंचेंगे प्रयागराज
Atiq Ahmed के सबसे छोटे बेटे अबान अहमद को आज यानी 8 अगस्त को प्रयागराज में सुपुर्द-ए-खाक किया जाएगा. जनाजे में शामिल होने के लिए जेल में बंद उनके दोनों बड़े भाइयों को सशर्त पैरोल मिली है.

आजतक से जुड़े संतोष शर्मा की रिपोर्ट के मुताबिक, अबान अहमद को प्रयागराज के पुश्तैनी कसारी-मसारी कब्रिस्तान में सुपुर्द-ए-खाक किया जाएगा. इसी जगह पर अतीक अहमद और उसके परिवार को भी दफनाया गया था. अबान को उनके पिता अतीक अहमद और भाई असद की कब्र के पास ही दफनाया जाएगा. जनाजे में शामिल होने के दौरान अली और उमर अपने परिजनों से भी मुलाकात करेंगे.
सड़क हादसे में हुई थी मौत6 अगस्त को अबान अहमद की एक सड़क एक्सीडेंट में मौत हो गई. यह हादसा उत्तर प्रदेश में झांसी के पूंछ थाना क्षेत्र में हुआ. उनके साथ दो और लोगों की भी मौत हो गई और तीन अन्य लोग घायल हो गए. अबान अपने साथियों के साथ प्रयागराज से झांसी के लिए निकला था. वह अपने भाई अली अहमद से मिलने जा रहा था, जो झांसी जेल में बंद है. हाईवे पर कार अनियंत्रित होकर डिवाइडर से जा टकराई.
अबान अहमद उत्तर प्रदेश के गैंगस्टर और पूर्व सांसद अतीक अहमद का सबसे छोटा और पांचवां बेटा था. अतीक की अप्रैल 2023 में पुलिस हिरासत के दौरान हत्या कर दी गई थी. अबान के चार बड़े भाई हैं- उमर, अली, असद और अहजम. असद की 2023 में झांसी में ही पुलिस एनकाउंटर में मौत हो गई थी, जबकि उमर और अली अलग-अलग आपराधिक मामलों में जेल में बंद हैं. अली अहमद को 1 अक्टूबर 2025 को नैनी जेल से झांसी जेल शिफ्ट किया गया था.
ये भी पढ़ें: अतीक अहमद के बेटे की सड़क एक्सीडेंट में मौत, जेल में बंद भाई से मिलने जा रहा था
उमेश पाल मर्डर केस में आरोपी थाअबान अहमद उमेश पाल मर्डर केस में आरोपी था. अबान और उसके बड़े भाई अहजम को नाबालिग (माइनर) होने के कारण पुलिस ने अपनी कस्टडी में लेकर बाल संरक्षण गृह (राजकीय बाल गृह) में रखा था. अक्टूबर 2023 में कोर्ट के आदेश और कानूनी प्रक्रियाओं के बाद दोनों भाइयों को बाल संरक्षण गृह से रिहा कर उनकी बुआ की सुपुर्दगी में सौंपा गया था.
वीडियो: झांसी में सड़क हादसा, अतीक अहमद के सबसे छोटे बेटे की मौत










