The Lallantop

राघव चड्ढा समेत AAP के कई सांसद BJP में शामिल, बोले- 'हम पीएम मोदी के संकल्प के साथ'

आम आदमी पार्टी के खिलाफ बागी तेवर अपनाने वाले राघव चड्ढा ने बीजेपी जॉइन कर लिया. उनके साथ AAP के राज्यसभा सांसद संदीप पाठक और अशोक मित्तल ने भी बीजेपी का दामन थाम लिया.

Advertisement
post-main-image
राघव चड्ढा ने आम आदमी पार्टी छोड़ी. (फोटो- India Today)

राज्यसभा सांसद राघव चड्ढा ने आम आदमी पार्टी छोड़ने का ऐलान कर दिया है. वह बीजेपी में शामिल होंगे. राज्यसभा में उपनेता के पद से हटाए जाने के बाद से ही राघव चड्ढा ने बागी तेवर अपनाए थे. हैरत की बात ये है कि उनकी जगह पर आम आदमी पार्टी ने जिस अशोक मित्तल को राज्यसभा में उपनेता बनाया था, उन्होंने भी पार्टी छोड़ दी है. वो भी बीजेपी में शामिल होंगे. इन दोनों के साथ संदीप पाठक ने भी आप छोड़ने का ऐलान कर दिया है. राघव चड्ढा का दावा है कि आम आदमी पार्टी के दो तिहाई राज्यसभा सांसद उनके साथ हैं और वो बीजेपी में विलय के लिए संवैधानिक प्रावधानों का सहारा लेंगे.

Add Lallantop as a Trusted Sourcegoogle-icon
Advertisement

AAP सांसद राघव चड्ढा ने कहा, 'हमने यह फैसला किया है कि हम, यानी राज्यसभा में AAP के दो-तिहाई सदस्य, भारत के संविधान के प्रावधानों का इस्तेमाल करते हुए खुद को BJP में मिला लेंगे.' चड्ढा ने केजरीवाल और आम आदमी पार्टी पर बड़ा आरोप लगाते हुए कहा कि इस पार्टी को मैंने अपनी जवानी के 15 साल दिए, लेकिन आज यह पार्टी अपने मूल्यों से भटक चुकी है.

राघव चड्ढा ने की PM Modi की तारीफ

Advertisement

राघव चड्ढा ने बीजेपी ज्वाइन करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृहमंत्री अमित शाह के संकल्प के साथ जुड़कर हम देश को आगे बढ़ाने का काम करेंगे. आम आदमी पार्टी पर निशाना साधते हुए कहा कि जिस पार्टी को मैंने 15 साल दिए, अपनी पूरी जवानी दे दी वह आज भ्रष्टाचार में पूरी तरह से डूब चुकी है। उन्होंने यह भी कहा कि हम राजनीति में अपना करियर बनाने नहीं आए थे, बल्कि अपना करियर छोड़कर आए थे. बीजेपी में शामिल होने वाले सांसदों में हरभजन सिंह, स्वाति मालीवाल, संदीप पाठक, राजेन्द्र गुप्ता विक्रम साहनी,अशोक मित्तल भी शामिल हैं.

वीडियो: पश्चिम बंगाल चुनाव: SIR में जहां सबसे ज़्यादा नाम कटे, वहां हुई रिकॉर्ड तोड़ वोटिंग

Advertisement
Advertisement