The Lallantop

'दिल्ली CMO से आंबेडकर, भगत सिंह की तस्वीरें हटाईं', AAP के दावे पर BJP ने भी तस्वीर दिखा दी

दरअसल AAP सरकार के समय में मुख्यमंत्री की कुर्सी के पीछे दीवार पर भगत सिंह और बीआर आंबेडकर की तस्वीरें लगी दिखती थीं. अब नई सीएम रेखा गुप्ता की कुर्सी के पीछे महात्मा गांधी, राष्ट्रपित द्रौपदी मुर्मू और पीएम मोदी की तस्वीरें दिख रही हैं. इसी को लेकर AAP ने BJP को घेरा है.

Advertisement
post-main-image
ये फोटो उस वक्त की थी जब सीएम रेखा गुप्ता अपने मंत्रियों और विधायकों के साथ बैठक कर रही थीं. (फोटो- X)

दिल्ली में बीजेपी की नई सरकार का गठन हो चुका है. 24 फरवरी को दिल्ली की नई सीएम रेखा गुप्ता ने अपने चेंबर में विधायकों के साथ मीटिंग की. जहां उनके पीछे लगी पीएम मोदी, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू और महात्मा गांधी की फोटो सोशल मीडिया पर वायरल हो गई. फोटो को लेकर पूर्व मुख्यमंत्री और दिल्ली विधानसभा में विपक्ष की नेता आतिशी ने बीजेपी पर ‘दलित विरोधी और सिख विरोधी मानसिकता’ रखने का आरोप लगाया. AAP के मुखिया अरविंद केजरीवाल ने भी पार्टी को घेरा. पूरे मामले पर बीजेपी ने क्या कहा, ये जानने से पहले बताते हैं कि आतिशी और केजरीवाल के दावे जान लेते हैं.

Add Lallantop as a Trusted Sourcegoogle-icon
Advertisement

पूर्व मुख्यमंत्री आतिशी ने X पर दो फोटो पोस्ट की थीं. एक सीएम चेंबर में खुद की, और दूसरी फोटो नई सीएम रेखा गुप्ता की. आतिशी की सीट के पीछे भीमराव आंबेडकर की फोटो लगी दिखाई दे रही है. वहीं, रेखा गुप्ता की सीट के पीछे पीएम मोदी, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू और महात्मा गांधी की फोटो लगी दिख रही है. इसी को लेकर आतिशी ने लिखा,

“भाजपा ने अपना असली दलित विरोधी और सिख विरोधी चेहरा दिखा दिया है. दिल्ली विधानसभा के मुख्यमंत्री कार्यालय से बाबासाहेब भीम राव आंबेडकर और शहीद-ए-आजम भगत सिंह की तस्वीरें हटा दी गई हैं.”

Advertisement

दरअसल AAP सरकार के समय में मुख्यमंत्री की कुर्सी के पीछे दीवार पर भगत सिंह और बीआर आंबेडकर की तस्वीरें लगी दिखती थीं. अब नई सीएम रेखा गुप्ता की कुर्सी के पीछे महात्मा गांधी, राष्ट्रपित द्रौपदी मुर्मू और पीएम मोदी की तस्वीरें दिख रही हैं. इसी को लेकर आतिशी ने तो पोस्ट किया ही, AAP के मुखिया अरविंद केजरीवाल ने भी बीजेपी को घेरा. आतिशी की फोटो को रीपोस्ट करते हुए केजरीवाल ने लिखा,

“दिल्ली की नई बीजेपी सरकार ने बाबासाहेब की फोटो हटाकर प्रधानमंत्री मोदी की फोटो लगा दी. ये सही नहीं है. इससे बाबा साहेब के करोड़ों अनुयायियों को ठेस पहुंची है.”

केजरीवाल ने आगे लिखा,

Advertisement

“मेरी बीजेपी से प्रार्थना है. आप प्रधानमंत्री जी की फोटो लगा लीजिए, लेकिन बाबा साहेब की फोटो तो मत हटाइए. उनकी फोटो लगी रहने दीजिए.”

‘हम भी अपने हिसाब से बैठेंगे…’

मामला बढ़ा और बीजेपी पर आरोप लगे तो पार्टी की तरफ से सफाई भी सामने आई. दरअसल, ये फोटो उस वक्त की थी जब सीएम रेखा गुप्ता अपने मंत्रियों और विधायकों के साथ बैठक कर रही थीं. सीएम ने दावा किया कि उन्होंने भगत सिंह और आंबेडकर की कोई भी तस्वीर नहीं हटाई है. एक वीडियो में सीएम रेखा गुप्ता ने कहा,

“ये देखिए बगल में भगत सिंह भी हैं. आंबेडकर भी हैं. पीछे राष्ट्रपति और पीएम भी हैं. जब वो बैठे थे तो वो अपने हिसाब से बैठे थे, हम बैठेंगे तो हम भी अपने हिसाब से बैठेंगे.”

इंडिया टुडे की रिपोर्ट के मुताबिक दिल्ली बीजेपी ने बताया कि मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता और दिल्ली कैबिनेट के सभी मंत्रियों के कक्षों की दीवारों पर महात्मा गांधी, भगत सिंह, बाबासाहेब भीमराव आंबेडकर, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की तस्वीरें हैं. इंडिया टुडे को चेंबर की कुछ और फोटो भी मिलीं. इनमें दीवारों पर आंबेडकर और भगत सिंह की तस्वीरें देखी जा सकती हैं.

र्
 दीवारों पर महात्मा गांधी, बाबासाहेब भीमराव अंबेडकर, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू और प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी की तस्वीरें.
ररिॉ
सीएम ने दावा किया कि उन्होंने भगत सिंह और आंबेडकर की कोई भी तस्वीर नहीं हटाई है.

इससे पहले मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने 24 फरवरी को दिल्ली विधानसभा के सदस्य के रूप में शपथ ली. विधानसभा बुलेटिन के अनुसार, उपराज्यपाल (LG) वीके सक्सेना 25 फरवरी को विधानसभा को संबोधित करेंगे. इसके बाद नियंत्रक एवं महालेखा परीक्षक (CAG) की रिपोर्ट पेश की जाएगी. 26 फरवरी को सुबह 11:00 बजे धन्यवाद प्रस्ताव पर चर्चा शुरू होगी, जिसके बाद दिल्ली विधानसभा के उपाध्यक्ष का चुनाव होगा.

वीडियो: CM रेखा ने आप विधायकों के बिखरने की बात क्यों कही?

Advertisement