The Lallantop

लातेहार मुठभेड़: 5 लाख का इनामी नक्सली मारा गया, 10 लाख का इनामी भी गिरफ्तार

Latehar Naxal Encounter: 25 मई की रात को शुरू हुई मुठभेड़ 26 मई की सुबह तक जारी रही. पुलिस ने 10 लाख रुपये के इनामी नक्सली कुंदन खेरवार गिरफ्तार किया गया है.

Advertisement
post-main-image
महुआडांड़ थाना इलाके के करमखाड़ में हुई थी मुठभेड़. (फोटो- इंडिया टुडे)

झारखंड पुलिस ने मुठभेड़ में एक इनामी नक्सली को मारने का दावा किया है. पुलिस के मुताबिक मारे गए नक्सली पर 5 लाख रुपये का इनाम (5 lakh bounty Naxal killed) रखा गया था. नक्सली का नाम मनीष यादव है. उसके अलावा 10 लाख रुपये के इनामी नक्सली को भी गिरफ्तार किया गया है. पुलिस ने उनके पास से हथियार भी बरामद किए हैं.

Add Lallantop as a Trusted Sourcegoogle-icon
Advertisement

इंडिया टुडे की रिपोर्ट के मुताबिक, पुलिस और नक्सलियों के बीच यह मुठभेड़ महुआडां थाना इलाके के करमखाड़ में हुई थी. 25 मई की रात को शुरू हुई मुठभेड़ 26 मई की सुबह तक जारी रही. मुठभेड़ के दौरान पुलिस ने 5 लाख रुपये के इनामी नक्सली मनीष यादव को मार गिराया. इसके अलावा 10 लाख रुपये के इनामी नक्सली कुंदन खेरवार को गिरफ्तार किया गया है.

यह भी पढ़ेंः बसवराज: एक करोड़ का इनामी नक्सली, जिसने लिट्टे से ली थी ट्रेनिंग!

Advertisement

पलामू के पुलिस DIG वाई. एस. रमेश ने बताया,

लातेहार पुलिस को सूचना मिली थी कि नक्सली कमांडर मनीष यादव अपने दस्ते के साथ महुआडांर थाना इलाके के दौना और करमखाड़ के बीच जंगल से गुज़र रहा है. सूचना मिलने के बाद पुलिस की एक टीम गठित की गई. इसके बाद नक्सलियों को घेरने के लिए अभियान चलाया गया. अभियान के दौरान पुलिस और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ हुई, जिसमें नक्सली कमांडर मनीष यादव मारा गया.

पुलिस ने मौके से दो एक्स.95 ऑटोमेटिक राइफल भी बरामद की है. इसके अलावा, पुलिस की ओर से आसपास के इलाकों में तलाशी अभियान चलाया जा रहा है. यह घटना झारखंड जन मुक्ति परिषद (JJMP) के प्रमुख पप्पू लोहरा और सब-जोनल कमांडर प्रभात गंझू को मुठभेड़ में मार गिराने के दो दिन बाद हुई है. पप्पू लोहरा पर 10 लाख रुपये और प्रभात पर पांच लाख रुपये का इनाम था. 

Advertisement

यह भी पढ़ेंः आजादी के बाद 77 साल बाद इन 17 गांवों को मिली बिजली, इतना वक्त लगने में नक्सलियों का भी हाथ

इससे पहले 21 मई को छत्तीसगढ़ के नारायणपुर ज़िले में फिर नक्सलियों और सुरक्षाबलों के बीच मुठभेड़ हुई थी. इस मुठभेड़ में 27 नक्सलियों को मार गिराया गया है. केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने भी इसकी पुष्टि की थी. इस मुठभेड़ में माओवादियों का टॉप लीडर नंबाला केशव राव उर्फ बसवराज को मार गिराया गया था. उस पर एक करोड़ रुपये का इनाम था. 

वीडियो: 32 साल पुरानी दुश्मनी, सीबीआई दफ्तर के बाहर ASI पर तीर से हमला

Advertisement