The Lallantop

काम में बेतहाशा तनाव...800 GST ऑफिसर्स ने छोड़ा ऑफिशियल वॉट्सऐप ग्रुप

वॉट्सऐप ग्रुप लेफ्ट करने वाले अधिकारियों ने काम में तनावपूर्ण माहौल के चलते ये कदम उठाया. आरोप है कि अफसरों को ज़रूरत से ज़्यादा काम का टारगेट दिया जा रहा है. अगर टारगेट पूरा नहीं होता है तो उन पर दबाव बनाया जाता है. आलम ये है कि छुट्टी के दिनों में भी काम करवाया जा रहा है.

Advertisement
post-main-image
100 से ज़्यादा ऑफिसर्स गौतमबुद्ध नगर के हैं. (AI Image)

बीते दिनों नोएडा में GST के एक डिप्टी कमिश्नर ने सुसाइड कर लिया था. आरोप था कि उन्होंने ये कदम ज़रूरत से ज़्यादा वर्क लोड की वजह से उठाया. अब ख़बर आई है कि इससे नाराज़ उत्तर प्रदेश के क़रीब 800 जीएसटी अधिकारियों ने ऑफिशियल वॉट्सऐप ग्रुप लेफ्ट कर दिया है. इनमें गौतमबुद्ध नगर जिले के क़रीब 100 अधिकारी शामिल हैं.

Add Lallantop as a Trusted Sourcegoogle-icon
Advertisement

हिंदुस्तान अख़बार में छपी ख़बर के मुताबिक, वॉट्सऐप ग्रुप लेफ्ट करने वाले अधिकारियों ने काम में तनावपूर्ण माहौल के चलते ये कदम उठाया. आरोप है कि अफसरों को ज़रूरत से ज़्यादा काम का टारगेट दिया जा रहा है. अगर टारगेट पूरा नहीं होता है तो उन पर दबाव बनाया जाता है. आलम ये है कि छुट्टी के दिनों में भी काम करवाया जा रहा है.

ये भी पढ़ेंः डिलिमिटेशन से सिर्फ कांग्रेस को फायदा" बीजेपी सांसद निशिकांत दुबे ने बांग्लादेशी घुसपैठियों का मुद्दा भी उठाया

Advertisement

ख़बर में यूपी GST ऑफिसर्स सर्विस एसोसिएशन के हवाले से कहा गया कि डिपार्टमेंट में काम को लेकर काफी दबाव है. इसकी वजह से काफी तनावपूर्ण माहौल है. एसोसिएशन के अध्यक्ष ज्योति स्वरूप ने कहा कि 20 ज़ोन के अधिकारियों के साथ 11 मार्च को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के ज़रिए बैठक की गई थी. बैठक में अधिकारियों ने कहा कि किसी भी समय मीटिंग बुला ली जा रही हैं. काम का कोई समय नहीं है. ज़रूरत से ज़्यादा टारगेट दिया जा रहा है और उसे पूरा करने के लिए प्रेशर बनाया जा रहा है.

शुक्ला ने कहा कि इतने दबाव के चलते अधिकारी तनाव में काम कर रहे हैं. यही वजह है कि गाज़ियाबाद के डिप्टी कमिश्नर संजय सिंह की जान चली गई. उन्होंने दावा किया कि संजय की पत्नी ने भी सुसाइड के पीछे की वजह तनाव बताया था.  

ये भी पढ़ेंः कनाडा और EU का अमेरिका को करारा जवाब, दोनों ने US पर लगाया जवाबी टैरिफ

Advertisement

बकौल GST ऑफिसर्स सर्विस एसोसिएशन उनसे जुड़े सभी सदस्य विरोध के तौर पर काला फीता बांधकर काम करेंगे. डेली बेसिस के काम की जानकारी आधिकारिक पोर्टल के अलावा और कहीं नहीं दर्ज की जाएगी. एसोसिएशन का कहना है कि इस मुद्दे को लेकर कई बार प्रमुख सचिव को ज्ञापन दिया गया था. बावजूद इसके अभी तक कोई कार्रवाई नहीं हुई.

तनाव के माहौल से जुड़े आरोपों के बीच कुछ अधिकारियों का कहना है कि GST चोरी रोकने में नाकाम अधिकारी सिंडिकेट की शह पर विरोध कर रहे हैं. उन्हें डिपार्टमेंट के काम के तरीकों में किए गए बदलावों से दिक्कत हो रही है. गौरतलब है कि बीते दिनों सूबे के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने डिपार्टमेंट की समीक्षा में पाया थी कि GST हासिल करने का टारगेट पूरा नहीं हो रहा. इसके बाद उन्होंने काम के तरीके में बदलाव के निर्देश दिए थे.

वीडियो: सलमान खान की 'सिकंदर' का नया टीज़र आ गया, इसे डिजिटली नहीं बल्कि थिएटर्स में रिलीज किया गया

Advertisement