वैसे तो गंजापन कई तरह का होता है. लेकिन, एक खास तरह का गंजापन बहुत आम है. हो सकता है, आप भी इससे जूझ रहे हैं. गंजेपन के इस टाइप का नाम है, मेल पैटर्न हेयर लॉस. जैसा नाम से पता चल रहा है, ये समस्या पुरुषों को होती है. सेहत के इस एपिसोड में डॉक्टर से समझेंगे पुरुषों में गंजेपन की समस्या, महिलाओं के मुकाबले ज़्यादा क्यों होती है. किस उम्र तक पुरुषों में गंजापन शुरू हो जाता है. क्या गंजेपन को रोका जा सकता है. अगर हां, तो कैसे? और, अगर गंजापन हो जाए तो इसका इलाज क्या है? साथ ही, दो बातें और पता करिए. पहली, आंखों के आसपास झुर्रियां कैसे टालें? दूसरी, कौन-सी गलतियां मेवों को हेल्दी से अनहेल्दी बना देती हैं? वीडियो देखें.
सेहतः क्यों होता है पुरुषों में गंजापन? ऐसे रुकेगा
पुरुषों में गंजापन या एंड्रोजेनेटिक एलोपेसिया की कोई तय उम्र नहीं होती. कई मरीज़ों में ये जल्दी, यानी किशोरावस्था या युवावस्था में शुरू हो जाता है. कई लोगों में ये 30-40 साल में शुरू होता है.
Advertisement
Add Lallantop as a Trusted Source

Advertisement
Advertisement

.webp?width=80)















