तारीख 28 अगस्त 2022, दिन रविवार और मैदान था दुबई का इंटरनेशल क्रिकेट स्टेडियम. एशिया की दो सबसे बड़ी टीमें भारत और पाकिस्तान आमने-सामने. मैच रोमांचक था और इस कांटे के मुकाबले में भारत ने बाजी मार ली. भारत ने पाकिस्तान को 5 विकेट से हराया और जीत के नायक बने हार्दिक पांड्या. हार्दिक ने इस मैच में 3 विकेट के साथ 33 रन की नाबाद मैच जिताऊ पारी खेली थी. मैच के बाद सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है. वीडियो में कुछ लोग हैं, जो पहले तो एक टीवी को जमीन पर पटकते हैं और फिर एक-एक कर पैरों से टीवी को कुचलते हैं. दावा है कि वीडियो पाकिस्तान का है, जहां पाक क्रिकेट टीम की हार के बाद टीवी फोड़े जा रहे हैं. देखिए वीडियो.
पड़ताल: भारत-पाक मैच के बाद टीवी तोड़ने वाले वीडियो का सच ये है!
उधर पाकिस्तान हारा, इधर सोशल मीडिया पर लोगों ने टीवी तुड़वा दिए.
Advertisement
Add Lallantop as a Trusted Source

Advertisement
Advertisement

.webp?width=80)












.webp?width=275)





