The Lallantop
Logo

पड़ताल: पाकिस्तान में हिन्दू होने की वजह से महिला के अपहरण की असली कहानी क्या है ?

वायरल वीडियो देख लोग हिंदूओं की सुरक्षा पर सवाल उठा रहे थे.

Advertisement

सोशल मीडिया पर एक महिला के दिनदहाड़े अपहरण के दावे से एक वीडियो वायरल हो रहा है. वीडियो में कुछ आदमी सड़क किनारे एक महिला से बदसलूकी करते नज़र आते हैं फिर वे महिला को घसीटते हुए सड़क पर एक सफेद गाड़ी के पास ले जाते हैं. घसीटे जाने पर महिला निढाल हो गिर जाती है. सड़क पर आते-जाते लोग ये घटना देखकर रुक जाते हैं, लेकिन वीडियो में कोई भी मदद के लिए सामने आता नहीं दिखाई दे रहा है. दावा है कि वायरल वीडियो उमरकोट, पाकिस्तान का है जहां दिनदहाड़े एक हिन्दू महिला का अपहरण किया जा रहा है.  ‘दी लल्लनटॉप’ ने वायरल दावे की पड़ताल की. हमारी पड़ताल में वायरल वीडियो के साथ किया जा रहा दावा भ्रामक निकला. देखिए वीडियो.

Add Lallantop as a Trusted Sourcegoogle-icon
Advertisement
 

Advertisement
Advertisement