The Lallantop
Logo

पड़ताल: लव जिहाद के नाम पर वायरल वीडियो की सच्चाई

दीपिका शाह ने ये वीडियो 27 नवंबर 2021 को पोस्ट किया था.

Advertisement

सोशल मीडिया पर लव जिहाद के दावे के साथ एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है. वायरल वीडियो में एक लड़के के साथ लड़की है, जो किसी स्कूल की ड्रेस पहने हुए है. इसके अलावा वायरल वीडियो में कुछ लोगों का ग्रुप भी है, जो लड़के का कॉलर पकड़कर पूरी घटना को कैमरे में कैद करते हुए दिखाई दे रहा है. लोगों का आरोप है कि लड़का रोज स्कूल के बाहर से लड़की को अपने साथ भगाकर ले जाता है. बाद में वीडियो में एक महिला आती है जो पूरे मामले को सुलझाने की कोशिश करते हुए दिखाई देती है. ‘दी लल्लनटॉप’ ने वायरल दावे की सच्चाई जानने के लिए पड़ताल की. हमारी पड़ताल में वायरल दावा भ्रामक निकला. वायरल वीडियो का लव जिहाद की घटना से कोई संबंध नहीं है. देखें वीडियो.

Add Lallantop as a Trusted Sourcegoogle-icon
Advertisement
 

Advertisement
Advertisement