सोशल मीडिया पर केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी की एक तस्वीर वायरल है, जिसमें वे एक किताब पढ़ती हुई नज़र आ रही हैं. किताब के कवर पर कांग्रेस नेता राहुल गांधी की फोटो बनी हुई है और इसका शीर्षक है, ‘Rahul Gandhi’s day-to-day schedule 2022-2023’
स्मृति ईरानी के हाथ में राहुल गांधी से जुड़ी किताब का सच क्या निकला?
दावा वायरल है कि केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी राहुल गांधी से जुड़ी किताब पढ़ रही हैं.


क्या हो रहा है दावा ?
स्मृति ईरानी की इस तस्वीर को लोग सच मानकर अलग-अलग तरह के दावे कर रहे हैं. मिसाल के तौर पर, एनएसयूआई से जुड़े विनोद जाखड़ ने लिखा, “कर्म बड़ा होता है दुश्मन भी उस शख्सियत को पढ़ने लगते हैं.”
(आर्काइव लिंक)
इसके अलावा कई अन्य यूजर्स ने भी स्मृति ईरानी की वायरल तस्वीर को शेयर किया है,,जिसे आप यहां देख सकते हैं.
पड़ताल
‘दी लल्लनटॉप’ की पड़ताल में वायरल दावा भ्रामक निकला. स्मृति ईरानी की वायरल हो रही तस्वीर एडिटेड है. इसकी सच्चाई जानने के लिए हमने वायरल फोटो को रिवर्स सर्च किया. हमें स्मृति ईरानी के आधिकारिक ट्विटर हैंडल से 18 सितंबर को किया गया एक ट्वीट मिला. इसमें स्मृति ईरानी के हाथ में जो किताब है उसमें राहुल गांधी की जगह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की तस्वीर बनी है. और किताब का शीर्षक है, “Modi@20.”
दोनों तस्वीरों की तुलना करने पर साफ पता चल रहा है कि स्मृति ईरानी के हाथ में मोदी की फोटो वाली किताब को एडिट करके शेयर किया जा रहा है.
मामले की अधिक जानकारी के लिए हमने कुछ कीवर्ड की मदद से गूगल सर्च किए. हमें ‘The Morung Express’ की वेबसाइट पर 18 सितंबर 2022 को पब्लिश की गई एक रिपोर्ट मिली. इसमें बताया गया है कि स्मृति ईरानी की यह फोटो पटना के ज्ञान भवन की है, जहां वे ‘Modi@20’ नामक किताब के लॉंच पर गई थी. रिपोर्ट में असल तस्वीर मौजूद है और इसका क्रेडिट समचार एजेंसी पीटीआई को दिया गया है.
इसके अलावा हमें ‘प्रभात खबर’ की वेबसाइट पर 18 सितंबर पर छपी एक रिपोर्ट मिली. इसमें बताया गया है कि बिहार के पटना के ज्ञान भवन में स्मृति ईरानी ने 'मोदी@20 सपने हुए साकार' पुस्तक का लोकार्पण किया. इस दौरान ईरानी ने कहा कि ‘मोदी @20’ किताब से लोगों को प्रेरणा मिलेगी.
नतीजाकुलमिलाकर, हमारी पड़ताल में वायरल दावा भ्रामक निकला. स्मृति ईरानी की एडिटेड तस्वीर शेयर करके भ्रामक दावा शेयर किया जा रहा है. असल तस्वीर में स्मृति ईरानी के हाथ में जो किताब है उसमें पीएम मोदी की फोटो है.
पड़ताल की वॉट्सऐप हेल्पलाइन से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें.
ट्विटर और फेसबुक पर फॉलो करने के लिए ट्विटर लिंक और फेसबुक लिंक पर क्लिक करें.
वीडियो: पड़ताल: दूल्हा देखता रहा और प्रेमी ने दुल्हन की मांग में सिंदूर भर दिया, क्या है वायरल वीडियो का सच?











.webp?width=275)




.webp?width=120)
.webp?width=120)
.webp?width=120)



