The Lallantop

नेपाल प्लेन क्रैश का बताकर वायरल फोटो का सच ये निकला

फोटो को 15 जनवरी 2023 के हादसे का बताकर खूब शेयर किया जा रहा है.

Advertisement
post-main-image
वायरल फोटो (साभार-सोशल मीडिया)
दावा

नेपाल के पोखरा में रविवार, 15 जनवरी को एक यात्री विमान दुर्घटनाग्रस्त (Nepal Plane Crash) हो गया. विमान में 68 पैसेंजर और 4  क्रू मेंबर्स सवार थे. खबर लिखे जाने तक हादसे में 69 लोगों की मौत की पुष्टि हुई है. विमान येति एयरलाइन्स (Yeti Airlines) का था. हादसे के बाद सोशल मीडिया पर कई फोटो शेयर की गईं. इमनें से एक विमान हादसे की फोटो शेयर कर दावा किया गया कि ये पोखरा में हुए क्रैश की ही है. 

Add Lallantop as a Trusted Sourcegoogle-icon
Advertisement

मनीष कुमार नाम के यूजर ने फोटो को ट्वीट कर लिखा,

“नेपाल में विमान हादसे  के बाद नेपाल के पीएम ने बुलाई इमरजेंसी मीटिंग”

Advertisement

सुरभि तिवारी नाम के यूजर ने नेपाल हादसे से जुड़े # के साथ फोटो ट्वीट कर लिखा,

“नेपाल विमान हादसे में मरने वालों की संख्या 45 पहुंची.”

मोहम्मद धायसने नाम के यूजर ने फोटो को ट्वीट कर लिखा,

Advertisement

"#BREAKING नेपाल में विमान हादसे में मरने वालों की संख्या कम से कम 67 हो गई है"

डेनियल अहमद नाम के यूजर ने फोटो ट्वीट करते हुए लिखा,

“नेपाल विमान हादसे में पुराने हवाई अड्डे और पोखरा अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे के बीच दुर्घटनाग्रस्त हुए यति एयरलाइंस के विमान में कुल 68 यात्री और चालक दल के चार सदस्य सवार थे.”

पड़ताल

'दी लल्लनटॉप' की पड़ताल में वायरल फोटो एक पुराने हादसे का निकला. फोटो को 15 जनवरी को पोखरा में हुए विमान हादसे से जोड़ा जा रहा था. जब हमने फोटो को गूगल पर रिवर्स इमेज से सर्च किया, तो यही फोटो पुराने हादसों में इस्तेमाल में हुआ था. विमान हादसों का डेटा रखने वाली वेबसाइट ब्यूरो ऑफ एयरक्राफ्ट एक्सीडेंट्स आर्काइव (Bureau of Aircraft Accidents Archives) पर भी ये फोटो मिला.

2012 में हुए हादसे की वेबसाइट पर दी गई फोटो

वेबसाइट पर दी गई जानकारी के मुताबिक,  

28 सितंबर 2012 को डॉर्नियर 228 विमान को त्रिभुवन अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे (TIA), काठमांडू से तेनसिंग/हिलेरी हवाई अड्डे, लुकला तक उड़ान भरनी थी. प्लेन में 16 यात्री और 3 क्रू मेंबर सवार थे. प्लेन जैसे ही काठमांडू एयरपोर्ट से निकला, थोड़ी दूर जाते ही राजधानी के बाहरी इलाके में आग की चपेट में आ गया. इसके बाद प्लेन क्रैश हो गया, जिससे इसमें सवार सभी 19 लोगों की मौत हो गई.

ब्यूरो ऑफ एयरक्राफ्ट एक्सीडेंट्स आर्काइव पर इस हादसे से जुड़ी कई तस्वीरें दी गई हैं. वायरल फोटो भी 28 सितंबर 2012 को हुए इसी हादसे की है. हादसे में छतिग्रस्त दिख रहा प्लेन सीता एयरलाइन प्राइवेट लिमिटेड का है. इसका 15 जनवरी 2023 को हुए हादसे से कोई लेना-देना नहीं है. 

नतीजा

'दी लल्लनटॉप' की पड़ताल में वायरल फोटो पुराने हादसे का निकला. इसे 15 जनवरी 2023 के नेपाल हादसे से जोड़कर गलत शेयर किया जा रहा है.

पड़ताल की वॉट्सऐप हेल्पलाइन से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें.

ट्विटर और फेसबुक पर फॉलो करने के लिए ट्विटर लिंक और फेसबुक लिंक पर क्लिक करें. 

वीडियो: नेपाल में तेज भूकंप से घर ढहे, 6 की मौत, बचाव के काम में सेना को भी लगाया

Advertisement