The Lallantop

Fact Check : इमरान खान के आगे हाथ जोड़कर रोती महिला अभिनंदन की मां नहीं है

पाकिस्तानी सोशल मीडिया पर टीवी के सामने रोती महिला की तस्वीर खूब शेयर हुई.

Advertisement
post-main-image
फोटो - thelallantop
कल पाकिस्तान से हमारे पायलट अभिनंदन को रिहा करने की ख़बर आई. जबसे उनके पकड़े जाने की ख़बरें आईं थीं. तभी से उनसे जुड़ी कई चीजें वायरल हो रही थीं. जैसे उनकी बहन की ,लिखी एक कविता वायरल हुई थी. My brother with a bloodied nose वाली. बाद में पता लगा ये उनकी बहन ने नहीं लिखी है. किन्हीं वरुण राम अय्यर ने लिखी थी.
सोशल मीडिया पर अभिनंदन की बहन के नाम से वायरल कविता वरुण राम अय्यर की है.
सोशल मीडिया पर अभिनंदन की बहन के नाम से वायरल कविता वरुण राम अय्यर की है
ऐसा ही एक झूठ और वायरल हो रहा है. जो उनकी मां से जुड़ा बताया जा रहा है. और ये झूठ बोल रहे हैं पाकिस्तान वाले.
क्या है दावा?
टीवी पर इमरान खान नज़र आ रहे हैं. पोस्ट में दो तस्वीरों का कोलाज चल रहा है. जिसमें एक बूढ़ी महिला, रोते हुए हाथ जोड़े नजर आ रही हैं. साथ ही कैप्शन लिखा है. Abhinandan's mother whose going to return by tomorrow whose literally crying and said thanks to PMIK.. आगे गालियां लिखी हैं. जिनको बताने का कोई मतलब नहीं बनता.
१२

कुल जमा पाकिस्तानी की दरियादिली और भारत को कमज़ोर दिखाने का प्रोपैगैंडा है. जिसके लिए एक बूढ़ी महिला की तस्वीर इस्तेमाल हुई. Abhinandan varthman mother बताया गया .
अब हमने शुरू की इस दावे की पड़ताल
1. हमने तस्वीर को ज़ूम कर देखा. जो महिला नज़र आईं. वो बहुत सयानी हैं. मीडिया में अभिनंदन की मम्मी की जो तस्वीरें चल रही हैं. वो इस तस्वीर से बहुत अलग हैं. उनकी मम्मी की उम्र काफी कम है.
सोशल मीडिया पर आज एक प्लेन में बनाया अभिनंदन के परिवार का वीडियो वायरल है.

2. तस्वीर में जो महिला नज़र आ रही हैं. उनका पहनावा बहुत छूट लेकर पंजाबी महिलाओं जैसा कहा जा सकता है. अभिनंदन दक्षिण भारत से बिलॉन्ग करते हैं. वहां महिलाएं ऐसे कपड़े नहीं पहनतीं (स्टीरियोटाइप अलर्ट!) ऐसे कपड़े पाकिस्तान में ही ज़्यादा पहने जाते हैं. इसलिए लग रहा है महिला पाकिस्तान की होंगी.
पहनावे से पाकिस्तान की लग रही हैं महिला.
पहनावे से पाकिस्तान की लग रही हैं महिला.

3. कैप्शन में कहा गया कि अभिनंदन की मम्मी उनकी रिहाई की ख़बर सुनकर रो पड़ीं. ख़बर पाकिस्तान के पार्लियामेंट से आई थीं. टीवी पर विजुअल दूसरा चल रहा है. इमरान खां प्रेस कांफ्रेंस करते नजर आ रहे हैं. टिकर पर चल रहे टेक्स्ट में भी अभिनंदन का जिक्र नहीं है. साथ ही घड़ी में समय दिखा रहा है. 21:27 यानी रात 9 बजकर 27 मिनट. फोटो अपलोड हुआ था कल 8:44 पर. मतलब कल के 9:27 की फोटो नहीं है. पुरानी फोटो है.
इमरान खान की कल की तस्वीर और वायरल तस्वीर
इमरान खान की कल की तस्वीर और वायरल तस्वीर

4. रिवर्स इमेज सर्च करने पर ये तस्वीर कई जगह मिली और पुरानी तारीखों से मिली. खोजते हुए हमें एक चार महीने पहले की एक दूसरी तस्वीर भी मिली. महिला वहीं थी. स्क्रीन पर कुछ और था . मतलब पाकिस्तान में आलरेडी इस तस्वीर को खूब फोटोशॉप किया जा चुका है. अब अभिनंदन से जोड़कर झूठ फैलाया जा रहा है.
Old pic

नतीज़ा ये तस्वीर पुरानी है. पाकिस्तान की ही है. विंग कमांडर अभिनंदन के परिवार से जुड़ी नहीं है. हमारी पड़ताल में ये दावा झूठा निकला. अगर आपको भी ऐसी ही कोई झूठी तस्वीर या फोटो या पिक्चर या चित्र मिलता है. जिसका एक ही मतलब होता है तो हमें भेजिए padtaalmail@gmail.com पर हम उसकी सच्चाई खोज लाएंगे.

Add Lallantop as a Trusted Sourcegoogle-icon
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement