दावा
सोशल मीडिया पर हिमाचल प्रदेश में हाल ही में बनी अटल सुरंग से जुड़ी एक तस्वीर शेयर की जा रही है. सोशल मीडिया यूज़र्स सुरंग के मुहाने की तस्वीर शेयर कर उसे अटल सुरंग का बता रहे हैं. गूगल पर भी अटल टनल या अटल सुरंग सर्च करने पर ये तस्वीर दिखाई दे रही है.
गूगल पर भी अटल टनल सर्च करने पर ये रिजल्ट आ रहा है.
ट्विटर पर दिल्ली प्रदेश बीजेपी अध्यक्ष आदेश गुप्ता
ने सुरंग की तस्वीर को ट्वीट करते हुए लिखा-
पीएम श्री @narendramodi जी को दुनिया की सबसे लंबी राजमार्ग सुरंग 'अटल सुरंग' के लिए बधाई। यह सुरंग हमारे देश की सीमाओं की रक्षा करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी। मनाली और लेह के बीच की दूरी भी 4 से 5 घंटे कम हो जाएगी जिससे अर्थव्यवस्था और पर्यटन क्षेत्र को बढ़ावा मिलेगा।

दिल्ली प्रदेश बीजेपी अध्यक्ष आदेश गुप्ता का ट्वीट
(आर्काइव लिंक
)
बीजेपी के एक और नेता नरेन्द्र कुमार चावला
ने भी सेम दावा किया है.
)
इसी तरह के बाकी दावे आप यहां
और यहां
भी देख सकते हैं. (आर्काइव लिंक
) (आर्काइव लिंक
)
पड़ताल
'दी लल्लनटॉप' ने वायरल दावे की पड़ताल की. हमारी पड़ताल में वायरल दावा भ्रामक निकला. जिस तस्वीर को अटल सुरंग बताया जा रहा है, वो तस्वीर असल में डेविल्स टनल, कैलिफोर्निया की है.रिवर्स इमेज सर्च के जरिये हमें ये तस्वीर इंस्पेक्शन सर्विसेज़
नाम की वेबसाइट की एक रिपोर्ट में मिली. रिपोर्ट के मुताबिक़, इस सुरंग का नाम डेविल्स स्लाइड बाईपास टनल है. ये कैलिफोर्निया में साल 2012 में बनी थी. इसकी लागत 343 मिलियन डॉलर यानी लगभग 2,514 करोड़ रुपये है.

इंस्पेक्शन सर्विसेज़ वेबसाइट की एक रिपोर्ट
(आर्काइव लिंक
)
इस क्लू के आधार पर सर्च करने पर हमें यूट्यूब पर
नाम के एक यूट्यूब चैनल पर 28 मार्च, 2013 को अपलोड किया गया एक वीडियो मिला. वीडियो डेविल्स स्लाइड टनल के उद्घाटन के मौके का है. वीडियो के डिस्क्रिप्शन के मुताबिक, पांच साल के निर्माण के बाद सन फ्रांसिस्को के दक्षिण में हाइवे-1 पर बने डेविल्स स्लाइड सुरंग को आम जनता के लिए खोल दिया गया है.
(
)
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अटल सुरंग के उद्घाटन के मौके की तस्वीर ट्वीट की है
. इन तस्वीरों में भी वायरल तस्वीर से मिलती-जुलती कोई तस्वीर नहीं है. सुरंग के मुहाने की तस्वीर अलग है और उस पर अटल टनल लिखा हुआ है.
)
साफ़ तौर पर कहा जा सकता है कि जिस तस्वीर को अटल सुरंग का बताकर शेयर किया जा रहा है, वो अमेरिका का डेविल्स स्लाइड सुरंग है.
नतीजा
हमारी पड़ताल में सुरंग की एक तस्वीर को अटल सुरंग बताकर शेयर किया जा रहा दावा भ्रामक निकला. गूगल सर्च करने पर भी यही तस्वीर दिखाई देती है. असल में ये तस्वीर अमेरिका के कैलिफोर्निया में बनी डेविल्स स्लाइड सुरंग की है.पड़ताल अब वॉट्सऐप पर. वॉट्सऐप हेल्पलाइन से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक
करें. ट्विटर और फेसबुक पर फॉलो करने के लिए ट्विटर लिंक
और फेसबुक लिंक
पर क्लिक करें.
















.webp?width=275)
.webp?width=120)

.webp?width=120)
.webp?width=120)
.webp?width=120)
.webp?width=120)