The Lallantop

यूएस अडवांस बुकिंग में 'धुरंधर 2' तोड़ेगी पिछले सारे रिकॉर्ड्स!

रणबीर कपूर की 'एनिमल' ने प्रीमियर प्री-सेल में 11 करोड़ रुपये का बिजनेस किया था. क्या 'धुरंधर 2' उसे पछाड़ पाएगी?

Advertisement
post-main-image
'धुरंधर 2' ने 'धुरंधर पार्ट 1' का रिकॉर्ड ऑलरेडी तोड़ दिया है.

Ranveer Singh की Dhurandhar: The Revenge 19 मार्च को सिनेमाघरों में रिलीज़ होगी. मगर मेकर्स ने अभी से US में इसकी अडवांस बुकिंग चालू कर दी है. रिलीज़ से 13 दिन पहले भी फिल्म को लोगों से ज़बरदस्त रिस्पॉन्स देखने को मिल रहा है. हाल ये है कि इसने अभी ही Dhurandhar के फर्स्ट डे US अडवांस बुकिंग के रिकॉर्ड को तोड़ दिया है. ट्रेड एक्सपर्ट्स का मानना है कि इस रफ्तार से Dhurandhar 2 प्रीमियर प्री-बुकिंग के सभी सभी रिकॉर्ड्स तोड़ देगी. बॉलीवुड में अब तक ये कीर्तिमान Ranbir Kapoor की Animal के नाम है.

Add Lallantop as a Trusted Sourcegoogle-icon
Advertisement

US में 'धुरंधर 2' की टिकटें धड़ल्ले से बिक रही हैं. ट्रेड ट्रैकर वेंकी बॉक्स ऑफिस के मुताबिक, फिल्म ने फर्स्ट डे के लिए अभी ही 330K डॉलर की बिक्री कर दी है. भारतीय रुपयों में ये करीब 3.02 करोड़ रुपये के आसपास बनता है. ये आंकड़ा 'धुरंधर' से कहीं बड़ा है. पहले पार्ट ने नॉर्थ अमेरिका में फर्स्ट डे बुकिंग के दौरान 317K डॉलर यानी 2.9 करोड़ रुपये कमाए थे. खास बात ये है कि सेकेंड पार्ट ने ओपनिंग वीकेंड के लिए भी 500K डॉलर यानी 4.58 करोड़ रुपए के टिकट बेच दिए हैं. ग्रॉस कलेक्शन में ये नंबर 565K डॉलर यानी 5.18 करोड़ रुपए पहुंच जाता है. ये बड़ा आंकड़ा है. खासकर ये जानते हुए कि इस फिल्म की रिलीज़ में अभी करीब दो हफ़्ते का समय बाकी है.

ट्रेड ट्रैकर रमेश बाला की मानें, तो 'धुरंधर 2' ने प्रीमियर प्री-सेल्स में भी झंडे गाड़ दिए हैं. प्रीमियर प्री-सेल, अडवांस बुकिंग से थोड़ा अलग होता है. अडवांस बुकिंग रिलीज़ वाले दिन और पहले वीकेंड की होती है. लेकिन प्रीमियर शो ऑफिशियल रिलीज़ से एक दिन पहले के स्पेशल शोज़ को कहा जाता है. लोगों की डिमांड और फिल्म की हाइप बढ़ाने के लिए मेकर्स इस तरह के स्पेशल शोज़ अरेंज करते हैं. इससे होने वाली कमाई को ट्रेड की भाषा में 'डे ज़ीरो कलेक्शन' कहा जाता है.

Advertisement

खबर है कि 'धुरंधर 2' ने US के प्रीमियर शोज़ से भी 238,517 डॉलर की प्री-सेल कर ली है. भारतीय रुपयों में ये 2.1 करोड़ रुपयों से अधिक है. नॉर्थ अमेरिका में सबसे अधिक प्रीमियर प्री-सेल का रिकॉर्ड रणबीर कपूर की 'एनिमल' के नाम पर है. उस मूवी ने 1.2 मिलियन डॉलर यानी 11 करोड़ रुपये की कमाई की थी. हालांकि ट्रेड एक्सपर्ट्स का मानना है कि 'धुरंधर 2' अगले 13 दिनों में इस रिकॉर्ड को आसानी से पार कर जाएगी. रणवीर सिंह की ये मूवी 19 मार्च को सिनेमाघरों में रिलीज़ होगी. 07 मार्च को सुबह 11:01 बजे इसका ऑफिशियल ट्रेलर रिलीज़ हो जाएगा.

वीडियो: मिडिल ईस्ट में 'धुरंधर 2' पर लगे बैन से नुकसान नहीं, फायदा होगा!

Advertisement
Advertisement