दावा है कि किसान ट्रैक्टर परेड की तैयारी के लिए स्टंट कर रहे हैं.
दावा
देश के विभिन्न इलाक़ों में प्रदर्शन कर रहे किसानों ने ऐलान किया है कि वे 26 जनवरी को गणतंत्र दिवस परेड की तर्ज़ पर ट्रैक्टर परेड निकालेंगे. संयुक्त किसान मोर्चा के इस ऐलान के बाद से इंटरनेट पर ट्रैक्टर स्टंट के कई वीडियो शेयर किए जा रहे हैं.
दावा किया जा रहा है कि ये स्टंट 26 जनवरी 2021 को प्रस्तावित ट्रैक्टर परेड की तैयारी के लिए किए जा रहे हैं. फेसबुक यूज़र जु़बैर अली किशनगंज की तरह कई और यूज़र्स ने ये
वीडियो शेयर किया है. हम
दावे में बिना बदलाव, ज्यों का त्यों लिख रहे हैं,(
आर्काइव)
26 जनवरी परेड की तैयारी करता #किसान
ट्विटर पर भी ये
दावा शेयर किया जा रहा है.
पड़ताल
हमारी पड़ताल में ये दावा भ्रामक निकला. वायरल हो रहा वीडियो किसान आंदोलन शुरू होने से पहले का है. वायरल वीडियो फरवरी 2020 से इंटरनेट पर उपलब्ध है. किसान आंदोलन नवंबर 2020 में शुरू हुआ था. वीडियो के कीफ्रेम्स को रिवर्स सर्च करने पर हमें कई जगह ये वीडियो मिला. 11 फरवरी 2020 को Jony Haryana नाम के यूट्यूब चैनल पर ये वीडियो अपलोड किया गया था. इसे अब तक 9 लाख 60 हज़ार से ज़्यादा बार देखा जा चुका है.
इस वीडियो का टाइटल है-
1 टायर पर घुमा दिया ट्रैक्टर // सुभाष हरियाणा 855।। Swaraj 855 Dangerous Stunt
यहां से क्लू लेकर हमने "
" कीवर्ड सर्च किया तो कई और वीडियोज़ मिले. फरवरी 2020 के अलावा undefined में भी इसे कई प्लेटफॉर्म्स पर शेयर किया गया है. इनमें स्टंट करते शख़्स का नाम सुभाष लठवाल बताया गया है. हमने फेसबुक पर कीवर्ड्स के साथ सर्च किया तो हमें सुभाष लठवाल की प्रोफाइल मिली. उनकी प्रोफाइल पर 3 फरवरी 2020 को ये
वीडियो अपलोड किया गया था. वीडियो के एक कोने पर लिखा उनका फोन नंबर भी लिखा था. हरियाणा के गोहाना में रहने वाले सुभाष लठवाल ने हमें बताया-
"ये वीडियो पुराना है. और गोहाना के पास ही एक गांव में ये स्टंट किया था."
सुभाष ने बताया कि वो किसान आंदोलन के समर्थक हैं और 26 जनवरी 2021 को प्रस्तावित किसान ट्रैक्टर परेड में शामिल होने वाले हैं.
नतीजा
सोशल मीडिया पर ट्रैक्टर स्टंट को गणतंत्र दिवस की तैयारी बताता दावा भ्रामक है. वायरल वीडियो फरवरी 2020 से इंटरनेट पर उपलब्ध है. इसकी पुष्टि स्टंट करने वाले सुभाष लठवाल ने की. वो 26 जनवरी की प्रस्तावित परेड में शामिल होने की बात कह रहे हैं.