The Lallantop

Fact Check: क्या कुलभूषण जाधव 10 दिन बाद पाकिस्तान से रिहा होकर भारत आ रहे हैं?

सोशल मीडिया वायरल मैसेज में '56 इंच' के साथ बाइसेप्स बनाया जा रहा है...

Advertisement
post-main-image
फोटो - thelallantop
कुलभूषण जाधव याद हैं आपको? वही कुलभूषण जाधव, जिन्हें पाकिस्तान ने ईरान से गिरफ्तार किया था. फिर उन पर भारतीय जासूस होने का आरोप लगाया. उसके बाद बिना कोई कानूनी सहायता दिए उन्हें फांसी की सजा सुना दी. कुलभूषण जाधव को पाकिस्तानी कोर्ट ने 10 अप्रैल, 2017 को सजा-ए-मौत सुनाई थी.
कुलभूषण जाधव की फाइल तस्वीर
कुलभूषण जाधव की फाइल तस्वीर

सोशल मीडिया पर ऐसी पोस्ट वायरल हो रही हैं, जिनके मुताबिक कुलभूषण जाधव कुछ ही दिन में पाकिस्तान से रिहा होकर भारत आ रहे हैं. अलग-अलग पोस्ट में ये कहीं 10 दिन है, कहीं 8 दिन.
Viral 01
ऐसी पोस्ट खूब वायरल हो रही है

ऐसी पोस्ट में इसका क्रेडिट नरेंद्र मोदी को दिया जा रहा है. किसी पोस्ट में '56 का' के साथ बाइसेप्स यानी डोले-शोले का इमोजी दिखाया है. किसी पोस्ट में जय हो, नमो-नमो लिखा है. अगर ये खबर सच होती, तो ऐसा करना वाजिब होता. लेकिन अफसोस आज की तारीख में ये सच नहीं है.
पोस्ट के साथ जय नमो भी लिख रहे हैं
पोस्ट के साथ जय नमो भी लिख रहे हैं

Viral 02
8 दिन के बाद रिहाई की बात लिख रहे हैं लोग

एक और पोस्ट देखिए
एक और पोस्ट देखिए

हमने शुरू की इसकी पड़ताल कुलभूषण जाधव के रिहा होने की अभी कोई खबर नहीं है. अभी ये मामला अंतरराष्ट्रीय अदालत में है. हेग की अंतरराष्ट्रीय अदालत में 18-21 फरवरी के बीच इसकी सुनवाई होनी है. पाकिस्तान के विदेश मंत्री शाह महमूद कुरैशी का बयान आया है, जिसमें उन्होंने कहा है कि वो इस बार कुलभूषण के भारतीय जासूस होने के पूरे सबूत कोर्ट के सामने पेश करेंगे. क्योंकि आखिरी बार उन्हें कोर्ट के सामने निराश होना पड़ा था. इस मामले को विस्तार से समझाने के लिए थोड़ा सा फ्लैश बैक में लिए चलते हैं.
पाकिस्तान के विदेश मंत्री शाह महमूद कुरैशी (बीच में)
पाकिस्तान के विदेश मंत्री शाह महमूद कुरैशी (बीच में)

जब पाकिस्तान में कुलभूषण जाधव को फांसी की सजा सुनाई गई, तब मीडिया में ये मामला काफी उठा. कुलभूषण के परिवार वाले भी भारतीय विदेश मंत्री सुषमा स्वाराज से कई बार मिलने पहुंचे थे. जिसके बाद भारत ने मजबूती से इस फैसले का विरोध किया था. ये मामला अंतरराष्ट्रीय कोर्ट पहुंचा था. 18 मई, 2017 को अंतरराष्ट्रीय कोर्ट ने कुलभूषण जाधव की फांसी की सजा पर रोक लगा दी थी.
वकील हरीश साल्वे ने भारत की तरफ से कुलभूषण का पक्ष रखा था
वकील हरीश साल्वे ने भारत की तरफ से कुलभूषण का पक्ष रखा था

उस वक्त इसे भारत की नैतिक जीत माना गया था.
हमारी पड़ताल में क्या मिला? #कुलभूषण जाधव अभी पाकिस्तान की जेल से रिहा नहीं हुए हैं.
#कुलभूषण मामले में हेग की इंटरनेशनल कोर्ट ऑफ जस्टिस में सुनवाई होनी है.
#18 फरवरी को कोर्ट के सामने भारत अपना पक्ष रखेगा.
#19 फरवरी को पाकिस्तान अपना पक्ष कोर्ट के सामने रखेगा.
जिसके बाद इंटरनैशनल कोर्ट ऑफ जस्टिस में जिरह होगी. उम्मीद हम भी करते है कि कोर्ट का फैसला भारत के पक्ष में हो, जिसके बाद कुलभूषण जाधव भारत लौट सकें. फिलहाल ये पोस्ट फर्जी निकला और इसे दावे झूठे निकले.
अब अगर आपके पास भी ऐसा कोई पोस्ट हो, फोटो हो, वीडियो हो जिसके दावों पर आपको शक हो, तो उसकी पड़ताल के लिए भेजे padtaalmail@gmail.com
पर. हम उसकी सत्यता की जांच करेंगे.

Add Lallantop as a Trusted Sourcegoogle-icon
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement