'पठान' रिलीज से पहले ही YRF यूनिवर्स की चर्चा थी. 'पठान' रिलीज़ के बाद तो इसका क्रेज़ चरम पर है. कई तरह की फैन थ्योरीज चल रही हैं. इसको लेकर रोज नई-नई बातें सामने आ रही हैं. अब एक और खबर सामने आई है. दरअसल 'पठान' के राइटर श्रीधर राघवन ने इस यूनिवर्स के सभी किरदारों को एक साथ लाने के मसले पर बात की है. उन्होंने ही वॉर भी लिखी थी, इसलिए वो इसका जवाब देने के लिए सबसे मुफीद शख्स हैं. क्योंकि 'वॉर' की सफलता के बाद ही आदित्य चोपड़ा ने सिद्धार्थ आनंद से स्पाई यूनिवर्स बनाने की बात की थी.
'पठान' के बाद YRF स्पाई यूनिवर्स की फिल्मों में होगी हर किरदार की बैकस्टोरी
स्पाई यूनिवर्स के हर कैरेक्टर की एक बैकस्टोरी भी होने वाली है.
Advertisement
Add Lallantop as a Trusted Source

Advertisement
Advertisement

.webp?width=80)





















