सुबह 10 बजे की अपनी ऑफिस शिफ्ट होती है. हालांकि टाइम के मामले में थोड़ा इधर-उधर निकल जाता हूं. खैर, ऑफिस पहुंचने से पहले ही पता लग गया था कि RRR के गाने Naatu Naatu ने Golden Globe Award जीत लिया है. ज़ाहिर तौर पर ऑफिस पहुंचकर नाटु नाटु के इर्द-गिर्द ही काम होना था. ये काम भी अपने को फन किस्म का लगता है. लैपटॉप पर बैकग्राउंड में गाना बजता रहे और सामने नोटपैड पर इससे जुड़ी स्टोरीज़ लिखते रहें. सही कॉम्बिनेशन. खैर, नाटु नाटु बज रहा था. तभी पास बैठे वरिष्ठ युवा मोर्चा ग्रुप में से किसी ने कहा कि इसका वो गाना लगाओ, ‘कभी शाम ढले’. फिर किसी दूसरे ने कहा कि ‘तुम मिले दिल खिले’ बजाओ.
'नाटु नाटु' बनाने वाले एमएम कीरवानी को किस मजबूरी की वजह से नाम बदलकर काम करना पड़ा था
उन्होंने कुछ सुंदर हिन्दी गाने बनाए हैं, आपने सुने भी हैं. बस तब उन्हें पहचानते नहीं होंगे. आज जान लीजिए.
Advertisement
Add Lallantop as a Trusted Source

Advertisement
Advertisement

.webp?width=80)





















