फिल्म रिव्यू : स्ट्रीट डांसर 3डी
फिल्म की कहानी इंडिया-पाकिस्तान के रिलेशंस की याद दिलाती है.
Advertisement
वरुण धवन की नई पिक्चर थिएटर्स में लगी है. 'स्ट्रीट डांसर 3डी'. हमने इसे सिर्फ वरुण धवन की फिल्म क्यों कहा इस पर आगे बात करेंगे. पहले कहानी पर थोड़ी सी बात कर लेते हैं. लंदन में इंडिया के कुछ लड़के रहते हैं. स्ट्रीट डांसर हैं. दोस्ती भी है. वहां पाकिस्तान का भी एक डांसिंग ग्रुप रहता है रूल ब्रेकर. इनके बीच बिलकुल इंडिया-पाकिस्तान वाले रिलेशंस हैं. दोनों हमेशा एक-दूसरे को नीचा दिखाने की कोशिश में लगे रहते हैं. इसी लड़ाई-झगड़े के चक्कर में इन्हें एक ऐसी सिचुएशन मिलती है, जिसे ये साथ आकर ही सुलझा सकते हैं. इल्लीगल इमिग्रेंट्स वाली समस्या, जिसका ज़िक्र आपने ट्रेलर में देखा होगा. उनकी दिक्कतें ठीक करने का माध्यम बनता है डांस. क्यों? कैसे? कब? ये सब फिल्म में है, बताएंगे तो बात बिगड़ जाएगी.
Add Lallantop as a Trusted Source

Advertisement
Advertisement

.webp?width=80)




















