Shahid Kapoor की अगली फिल्म है Deva का ट्रेलर रिलीज हो चुका है. ट्रेलर देखने से समझ आ रहा है कि कहानी एक गुस्सैल पुलिसवाले की है. जो एक-एक करके लोगों को मार रहा है. इससे पहले भी जब 'देवा' का टीज़र सामने आया था तभी से शाहिद कपूर की एनर्जी की तारीफ हो रही थी. लोग कह रहे थे कि उन्होंने जिस लेवल का एक्शन किया, वो कमाल का है. ट्रेलर देखने के बाद भी शाहिद की एनर्जी तारीफ के काबिल है. मगर 'देवा' उसी फॉर्मूले पर बनाई गई है जो आजकल मार्केट में चल रहा है. क्या है वो फार्मूला? क्या है देवा की पूरी कहानी? देखिए पूरा वीडियो.
देवा का ट्रेलर रिलीज, फार्मूला फिल्म या कुछ अलग?
आज कल के फिल्ममेकर्स ने ये लीक पकड़ लिया है. पिक्चर में कहानी हो ना हो, एक्शन सीन्स भर-भर कर होना चाहिए. उन्हें लगता है ऐसा करने से उनकी फिल्म चल निकलेगी. Shahid Kapoor की Deva भी इसी ढर्रे पर बढ़ती दिख रही कम से कम ट्रेलर देख यही समझ आ रहा है.
Advertisement
Add Lallantop as a Trusted Source

Advertisement
Advertisement

.webp?width=80)










.webp?width=275)

.webp?width=275)








