The Lallantop

'धुरंधर 2' के मेकर्स ने किससे घबराकर फिल्म का ट्रेलर लॉन्च पोस्टपोन कर दिया?

कुछ लोग इसे मेकर्स की बेवकूफी बता रहे हैं, वहीं कुछ लोगों का कहना है कि जब इतने दिन इंतज़ार कर लिया, तो कुछ दिन और सही.

Advertisement
post-main-image
'धुरंधर 2' का टोटल रनटाइम 3 घंटे 55 मिनट बताया जा रहा है.

Aditya Dhar आज यानी 03 मार्च को Dhurandhar: The Revenge का ट्रेलर रिलीज़ करने वाले थे. मगर ऐन मौके पर उन्होंने अपना फैसला बदल दिया. लोगों को लगा कि शायद उन्होंने किसी टेक्निकल दिक्कत की वजह से ऐसा किया है. मगर सच्चाई कुछ और है. खबर है कि मेकर्स ने चंद्रग्रहण के कारण ट्रेलर रिलीज़ करने का फैसला टाल दिया है. क्योंकि वो ‘अशुभ’ होता. जल्द ही ट्रेलर रिलीज़ की नई डेट अनाउंस की जाएगी.

Add Lallantop as a Trusted Sourcegoogle-icon
Advertisement

बॉलीवुड हंगामा ने सूत्रों के हवाले से बताया,

"धुरंधर: द रिवेंज का ट्रेलर 3 मार्च को रिलीज़ होने की खबरें सिर्फ अफवाह नहीं थीं. मेकर्स सच में उसे आज ही लॉन्च करने वाले थे. लेकिन बाद में उन्हें पता चला कि 03 मार्च को चंद्र ग्रहण है. इसे नई शुरुआत के लिए अशुभ माना जाता है. उन्हें बताया गया कि सुबह 09:39 बजे से शाम 06:46 बजे तक का समय ठीक नहीं है. आमतौर पर ट्रेलर दोपहर में लॉन्च किया जाता है. धुरंधर 2 का ट्रेलर भी इसी समय के बीच आता. यही कारण है कि मेकर्स ने ट्रेलर की रिलीज़ टालने का फैसला किया है."

Advertisement

आदित्य धर ने 'धुरंधर 2' के टीज़र के नाम पर पुरानी क्लिप्स ही चलवा दी थीं. इसलिए दर्शक कई दिनों से फिल्म के ऑफिशियल ट्रेलर की बाट जोह रहे हैं. उन्हें उम्मीद थी कि 03 मार्च को होली के मौके पर उन्हें अगले पार्ट की झलक मिल जाएगी. मगर खबर लिखे जाने तक मेकर्स ने फिल्म का ट्रेलर रिलीज़ नहीं किया है. इस बात ने दर्शकों को थोड़ा नाराज़ कर दिया है. उनका कहना है कि जब मेकर्स ने 'टॉक्सिक' वाले क्लैश से पहले इतना नहीं सोचा, तो वो चंद्रग्रहण पर ट्रेलर लाने से क्यों घबरा रहे हैं. जब लोग इसे घर बैठे ही देखने वाले हैं, तो चंद्रग्रहण से इस पर क्या असर पड़ेगा! लोग मेकर्स के साइंटिफिक टेंपरामेंट पर भी सवाल उठा रहे हैं. दूसरी तरफ़, कुछ लोगों का ये भी कहना ही कि जब इतने दिन इंतज़ार कर ही लिया, तो कुछ दिन और सही.

पहले ऐसी खबरें थीं कि मेकर्स 'धुरंधर 2' का ट्रेलर 05 मार्च को मुंबई के नीता मुकेश अंबानी कल्चरल सेंटर (NMACC) में रिलीज़ करेंगे. मगर अब इस प्लान को टाल दिया गया है. चर्चा है कि इसे अब 05 या 06 मार्च को डिजिटली ट्रेलर रिलीज़ किया जाएगा. मगर फिल्म के म्यूज़िक लॉन्च को बड़े इवेंट में तब्दील किया जाएगा. हालांकि टीज़र की तरह आदित्य जब तक खुद ही इसके ऑफिशियल डेट की घोषणा नहीं कर देते, तब तक कुछ भी कहना जल्दबाजी होगी. बाकी जहां तक फिल्म की बात है, वो 19 मार्च को सिनेमाघरों में रिलीज़ हो जाएगी.

वीडियो: Toxic VS Dhurandhar 2 Clash: संजय गुप्ता ने कहा, 'लोगों के पास दोनों फिल्में देखने के लिए पैसे नहीं'

Advertisement

Advertisement